Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मां’ सिर्फ एक शब्द नहीं… इमोशनल होते हुए बोनी कपूर की कलम से निकला दर्द

बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। आज उनका अंतिम संस्कार होना है। इसी बीच इमोशनल होते हुए बोनी कपूर ने पोस्ट शेयर किया है जिसमें मां सिर्फ एक शब्द नहीं....लिखा है।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनिल कपूर, डायरेक्टर बोनी कपूर और एक्टर संजय कपूर की मां निर्मल कपूर के निधन से परिवार शोक में डूब गया है। शुक्रवार शाम को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 90 साल की उम्र में उनका जाने से सभी लोग दुखी हैं। इस दुख को बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बड़े ही भावुक अंदाज में किया।

सोशल मीडिया पर बोनी कपूर ने बयां किया मां का प्यार

बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “2 मई, 2025 को हमारी मां निर्मल कपूर ने हमें शांति के साथ अलविदा कहा। उन्होंने एक पूरा और खूबसूरत जीवन जिया। उनके जाने से हमारे परिवार में एक खालीपन आ गया है जिसे भर पाना मुश्किल है।”

---विज्ञापन---

परिवार का पिलर थीं निर्मल कपूर

निर्मल कपूर दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं। वे चार बच्चों, बोनी, अनिल, संजय और रीना कपूर मारवाह की मां थीं। उनके पोते-पोतियों और परपोते-पोतियों सहित पूरा कपूर परिवार उन्हें अपने जीवन की प्रेरणा मानता रहा है। बोनी कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, “उनका स्नेह, उनकी ममता और उनके जीवन के अनगिनत पल हमेशा हमारे साथ रहेंगे।”

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

---विज्ञापन---

 

पोस्ट में दिखी संपूर्ण परिवार की भावनाएं

बोनी कपूर ने इस पोस्ट को “मां” कैप्शन के साथ शेयर किया है। इसमें पूरे परिवार की ओर से श्रद्धा जताई। अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन, शनाया कपूर और मोहित मारवाह समेत सभी का नाम उसमें शामिल था। हर सदस्य ने अपनी ओर से उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल कमेंट कर रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  फवाद खान की फिल्म पर रोक, कोक स्टूडियो पर मंडराया खतरा, भारत-पाक तनाव में इन स्टार्स के इंस्टाग्राम बैन

आखिरी बार एकजुट हुआ था पूरा परिवार

पिछले साल सितंबर में निर्मल कपूर के 90वें जन्मदिन अनिल कपूर का पूरा परिवार एक साथ आया था। उस समय उन्होंने परिवार के साथ जश्न मनाया था, जो अब एक याद बनकर रह गया है। अस्पताल के सीईओ डॉ. संतोष शेट्टी के मुताबिक निर्मल कपूर का निधन शाम 5:25 बजे हुआ। निर्मल कपूर के निधन के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसी शख्सियत को खो दिया है जो पर्दे के पीछे रहकर भी एक मजबूत आधार स्तंभ की तरह पूरे परिवार को जोड़कर रखे हुए थीं। अब वो सिर्फ एक याद बनकर सभी के दिलों में जिंदा रहेंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: निर्मल कपूर को अंतिम विदाई आज, अनिल कपूर के घर उमड़े बॉलीवुड सितारे

First published on: May 03, 2025 12:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola