Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Indo-Pak Tension: पाकिस्तान की ‘कब्र’ पोस्ट कर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दी वॉर्निंग!

Ashok Pandit Grave Post: पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती इलाकों में हमला करना शुरू कर दिया है, जिसका हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच अब फिल्म मेकर अशोक पंडित ने पाकिस्तान की क्रब शेयर कर उनको वॉर्निंग दे डाली है।

---विज्ञापन---

Ashoke Pandit
Ashoke Pandit

Indo-Pak Tension: भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके बाद अब भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ गया है और पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा के आसपास के इलाकों में ड्रोन और मिसाइल से हमला भी किया गया, लेकिन भारतीय आर्मी भी उनके मंसूबों का खात्मा कर रही है। विवाद के बीच अब इंडियन फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए पड़ोसी मुल्क को चेतावनी दे डाली है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाक विवाद के बीच Anushka-Virat ने इंडियन आर्मी को किया सैल्यूट, पोस्ट वायरल

---विज्ञापन---

अशोक पंडित की ‘कब्र पोस्ट’

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए कई फिल्म स्टार्स इंडियन आर्मी को सलाम कर रहे हैं, तो भारतीय फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने तो पाकिस्तान की क्रब ही पोस्ट कर दी है। अशोक पंडित ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में एक क्रब की फोटो शेयर की है, जिसके ऊपर ‘पाकिस्तान (1947-2025)’ लिखा हुआ है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान को चेतावनी

अशोक पंडित ने अपने स्टाइल में पाकिस्तान को खुली चेतावनी दे डाली है। उन्होंने पाकिस्तान के नीचे 1947-2025 इसलिए लिखा है, क्योंकि 1947 में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। उसी साल पाकिस्तान का जन्म हुआ था, ऐसे में अशोक पंडित ने क्रब में आगे 2025 लिखा है, जिसके जरिए वो उनको वॉर्निंग दे रहे हैं, 2025 में उनका अंत होने वाला है।

---विज्ञापन---

कौन हैं अशोक पंडित?

अशोक पंडित एक भारतीय फिल्ममेकर हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अशोक पंडित उन लोगों में शुमार हैं, जो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। अशोक पंडित की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 72 हूरें, कॉर्पोरेट और शीन जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा वो साल 2019 में आई फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के सह-निर्माता भी थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘युद्ध को सनसनीखेज बनाना बंद करें’, Sonakshi Sinha ने न्यूज चैनल्स को दिखाया आईना

First published on: May 09, 2025 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola