Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड की ये 5 हसीनाएं सर्जरी कराकर हुईं ट्रोल, एक ने तो फिल्मों को कह दिया अलविदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सर्जरी कराकर काफी ट्रोल हो चुकी हैं। आइए आज हम आपको उन 5 एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी सर्जरी करा चुकी हैं। जहां कुछ एक्ट्रेस के नए लुक की तारीफ हुई तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इनमें मौनी रॉय से लेकर अनुष्का शर्मा तक शामिल हैं। वहीं एक एक्ट्रेस ने तो फिल्मों को ही अलविदा कह दिया। आज हम आपको इन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्जरी कराने के बाद काफी ट्रोल हुईं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम है?

यह भी पढ़ें: Video: स्विट्जरलैंड में किसके साथ हैं सारा अली खान, वेकेशन की तस्वीरें वायरल

---विज्ञापन---

अनुष्का शर्मा

अनुष्का ने अपने लिप की सर्जरी कराई थी। जिसके बाद उनके लिप्स ज्यादा हाईलाइट हो गए थे। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर खास ध्यान नहीं दिया था और इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में भी दीं।

---विज्ञापन---

मौनी रॉय

मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक और सर्जरी कराई है, जिसके बाद से उनके चेहरा बदला-बदला दिखाई दे रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने इस पर अपने विचार भी शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को मेरा मजाक बनाकर खुशी मिलती है तो उन्हें खुश होने दो। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगी।

---विज्ञापन---

रिमी सेन

सलमान खान के साथ क्योंकि मूवी और अजय देवगन संग गोलमाल करने वाली रिमी सेन भी ट्रोलिंग की शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक्स को चमकाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया, जिसकी वजह से वो पहले से अलग दिखने लगीं। वहीं अब वो जब भी फोटो शेयर करती हैं फैंस उन्हें जमकर ट्रोल करते हैं।

---विज्ञापन---

कोएना मित्रा

अपना सपना मनी-मनी से इंडस्ट्री में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस कोएना मित्रा भी ट्रोलिंग का दर्द झेल चुकी हैं। कोएना बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी हैं। वहीं उसी शो के दौरान उनके लुक्स की वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि वो इन सब पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं।

---विज्ञापन---

आयशा टाकिया

टार्जन गर्ल आयशा भी सर्जरी को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। जब भी वो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं तभी उन्हें ट्रोल किया जाता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि वो सर्जरी से पहले ज्यादा खूबसूरत दिखती थीं। वहीं एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से भी दूरी बना ली है। अब वो अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Khichdi 3 का ऐलान, जानें कितनी बदल गई फिल्म की कास्ट? एक को पहचाना भी मुश्किल

First published on: Apr 15, 2025 04:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola