Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान के शो Bigg Boss 19 में AI इंफ्लुएंसर की एंट्री? जानें कौन हैं Kavya Mehra

Bigg Boss 19 Latest Updates: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी बड़ी-बड़ी अपडेट्स सामने आ रही हैं। खबरें हैं कि मेकर्स ने AI इंफ्लुएंसर काव्या मेहरा को शो के लिए अप्रोच किया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 19 Latest Updates: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में छाया हुआ है। शो से जुड़ी बड़ी-बड़ी अपडेट्स भी सामने आने लगी हैं। वहीं शो जहां AI रोबोट हबूबू भाग ले रहा है, वहीं अब मेकर्स ने एक और AI इंफ्लुएंसर काव्या मेहरा को अप्रोच किया है। खबरें हैं कि काव्या शो में बाकी के कंटेस्टेंट्स के साथ कंपीट करती नजर आंएगी। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। तो चलिए जानते हैं आखिर ये काव्या मेहरा कौन हैं?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में ‘बिग बॉस तेलुगु’ फेम सिंगर की एंट्री! कौन है हिंदी फिल्मों में काम कर चुका ये सितारा?

---विज्ञापन---

काव्या मेहरा को मेकर्स ने किया अप्रोच

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 19 के मेकर्स एआई इंफ्लुएंसर काव्या मेहरा को शो के लिए अप्रोच किया है। रिपोर्ट के अनुसार शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अगर एआई इंफ्लुएंसर नेशनल टेलीविजन पर आती हैं तो इससे दर्शकों को एआई के प्रति और ज्यादा सीखने को मिलेगा। वहीं इससे हमारी तकनीकी और ज्यादा एडवांस नजर आएंगी।

हबूबू के बाद काव्या मेहरा?

काव्या से पहले एक AI रोबोट हबूबू के शो से जुड़ने की खबरें भी काफी वायरल हैं। हालांकि मेकर्स ने इन एआई कंटेस्टेंट्स पर अभी तक कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है। तो हम कह सकते हैं कि इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं हुई है।

---विज्ञापन---

कौन हैं काव्या मेहरा?

काव्या के बारे में बात करें तो वो भारत की एक एआई इंफ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हैं। काव्या के सोशल मीडिया पर 4 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो उन्हें पेंटिंग और स्किनकेयर के लिए इंफ्लुएंस करती हैं। काव्या के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वो ब्यूटी, ट्रेवल, तकनीकी और लाइफस्टाइल से जुड़े सभी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। साथ ही वो एक लग्जरी क्रिएटर हैं।

---विज्ञापन---

शो में नजर आ सकते हैं ये कंटेस्टेंट्स

बता दें सलमान खान के शो में इस बार भाईजान के साथ-साथ तीन और होस्ट नजर आने वाले हैं। इनमें अनिल कपूर, फराह खान और करण जौहर का नाम शामिल है। वहीं कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। शो में इस बार फैशल शेख, तनुश्री दत्ता, खुशी दुबे, ममता कुलकर्णी, धीरज धूपर, अपूर्वा मखीजा, मुनमुन दत्ता, गौरव तनेजा और मिकी मेकओवर नजर आ सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 से पहले देखें इसी थीम वाला शो, मिलेगा भरपूर ड्रामा; कहां और कब होगा स्ट्रीम?

---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2025 07:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola