Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

ईशा सिंह का बॉयफ्रेंड शालीन के साथ वीडियो वायरल, सलमान खान ने किया था EXPOSE

Big Boss 18 के वीकेंड के वार पर सलमान खान ने ईशा सिंह को घरवालों के सामने एक्सपोज किया है। एक्ट्रेस के बाहर के बॉयफ्रेंड शालीन का नाम रिवील कर दिया है। अब एक्ट्रेस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं।

---विज्ञापन---

Big Boss 18
Big Boss 18

Big Boss 18 पर सलमान खान ने ईशा सिंह को कटघरे में खड़ा कर अविनाश मिश्रा संग रिश्ते पर बात की है। साथ ही उन्होंने ईशा को उनके बाहर के बॉयफ्रेंड का नाम लेकर उन्हें एक्सपोज भी किया है। ये सब देख घर वालों को काफी शॉक लगा है लेकिन ईशा सिंह को ब्लश करती हुई दिखीं हैं। अब बाहर की दुनिया में फैंस ने शालीन और ईशा के पुराने वीडियो खोज निकाले हैं। जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ईशा का बॉयफ्रेंड शालीन के साथ वीडियो वायरल

एक फैन पेज ने वीडियो शेयर किया है जिसमें ईशा, शालीन के साथ की लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रेड कलर की नई कार दिखाई दे रही है जिसकी पूजा करने के लिए ईशा को शालीन थाली पकड़ाते हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे की कमर में हाथ डालकर नई गाड़ी का जश्न मना रहे हैं। ये वीडियो काफी पुराना लग रहा है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सलमान खान ने ईशा का किया पर्दाफाश

वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान ने ईशा और अविनाश के लव एंगल का पर्दाफाश किया है। एक्टर ने ईशा को कटघरे में बुलाकर अविनाश के साथ बन रहे रिश्ते पर कई सवाल उठाए हैं। इसके बाद एक्टर ने ईशा के बाहर के बॉयफ्रेंड शालीन का नाम लिया। इसपर ईशा ब्लश करती हुए बताया कि वो उनेक काफी क्लोज हैं। लेकिन ये सुनकर घरवाले काफी शाक्ड हुए हैं।

 

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: ‘फिजिकल रिलेशन बनाओ, वरना बदनाम कर दूंगा’, यौन शोषण में एक्टर चरित गिरफ्तार

बिग बॉस में बना ईशा और अविनाश का फेक लव एंगल

बता दें कि सलमान खान द्वारा पर्दाफाश होने के बाद बिग बॉस 18 का ही एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अविनाश, ईशा के साथ एलिस नजर आ रही हैं। वीडियो में ईशा अपने बाहर के बॉयफ्रेंड के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। उसके कैरेक्टर के बारे में डिस्क्राइब कर रही हैं। वो नाम भी लेती हैं लेकिन वीडियो में बीप का साउंड इस्तेमाल किया गया है। वीडियो को देखते ही फैंस सवाल उठा रहे हैं कि अविनाश को पहले से उसके बॉयफ्रेंड के बारे में पता था। फिर भी उन्होंने शो के लिए ईशा के साथ लव एंगल बनाया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Bigg Boss 18: ईशा सिंह का एक और झूठ रिवील, बाहर के बॉयफ्रेंड का नाम आया सामने

First published on: Dec 28, 2024 11:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola