Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhul Chook Maaf की थिएटर रिलीज हुई कैंसिल, अब इस OTT पर दस्तक देगी फिल्म

राजकुमार राव की मूवी भूल चूक माफ अब थिएटर में रिलीज नहीं होगी। ये अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

---विज्ञापन---

Bhul Chook Maaf Theater Release Cancel: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की थिएटर रिलीज कैंसिल हो गई है। मेकर्स ने ऑफिशयिल स्टेटमेंट जारी कर इस बात का ऐलान किया है। वहीं अब ये मूवी सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर दस्तक देगी। वहीं मेकर्स ने हाल की घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण से ये फैसला लिया है। मेकर्स ने इसकी अपडेटेड रिलीज डेट भी जारी की है।

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf का एडवांस बुकिंग में कैसा हाल? जानें फिल्म ने कितने छापे नोट?

---विज्ञापन---

कब और कहां होगी रिलीज?

फिल्म मेकर्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर ये जानकारी शेयर की है। मूवी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। वहीं अब 9 मई को नहीं बल्कि 16 मई को इस मूवी को रिलीज किया जाएगा। फैंस अब इसे घर बैठे हुए आराम से ओटीटी पर देख सकेंगे।

---विज्ञापन---

क्या बोले मेकर्स?

मेकर्स ने अपने बयान में इसका कारण भी बताया है। उन्होंने लिखा, ‘हाल की घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मैडॉक फिल्म्स और अमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज ने भूल चूक माफ को सीधे आपके घरों तक लाने का फैसला लिया है। मूवी को 16 मई को प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। हम सिनमाघरों में आपके साथ इस फिल्म का जश्न मनाने के लिए उत्सुक थे लेकिन राष्ट्र की भावना सबसे पहले आती है। जय हिंद।’

एडवांस बुकिंग भी हो चुकी थी शुरू

मूवी कल यानी 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी। फिल्म की कास्ट इसका प्रमोशन भी जोरों-शोरों से कर रही है। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी। एडवांस बुकिंग में मूवी की पहले दिन ही 3 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई। वहीं बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर उम्मीद थी कि ये 3-4 करोड़ का बिजनेस कर सकती थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘पिकू’ के 10 साल पूरे होने पर क्या बोले शूजित सरकार, दीपिका और इरफान की फिल्म क्यों है खास?

First published on: May 08, 2025 11:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola