Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: कमाई को तरसी ‘लवयापा’ और ‘बैडएस रविकुमार’, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Badass Ravikumar vs Loveyapa Box Office Collection Day 3: हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' और खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। दोनों ही फिल्में कमाई करने के लिए तरस रही हैं। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन कलेक्शन का क्या हाल रहा।

---विज्ञापन---

Badass Ravikumar vs Loveyapa
Badass Ravikumar vs Loveyapa

Badass Ravikumar vs Loveyapa Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस कई एक या दो नहीं बल्कि कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं। बड़ी से लेकर छोटी फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। हाल ही में रिलीज हुई ‘बैडएस रविकुमार’ और ‘लवयापा’ की कमाई में भारी गिरावट देखी जा रही है। दोनों ही फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम होती दिख रही हैं। आइए जानते हैं, तीसरे दिन इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा।

‘बैडएस रविकुमार’ की तीसरे दिन की कमाई

हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’की शुरुआत ही धीमी हुई थी। अब इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन सिर्फ 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की। इस धीमी कमाई के चलते फिल्म का कुल कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं बात करें फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन की तो इसने सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कमाई के इन आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म दर्शकों पर अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रही है।

---विज्ञापन---

‘लवयापा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘लवयापा’ भी बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती हुए नजर आ रही है। इस फिल्म ने तीसरे दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब इसकी कुल कमाई 4.45 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने अपने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि दूसरे दिन 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, तीसरे दिन भी कलेक्शन में कोई खास उछाल नहीं दिखा, जिससे यह साफ है कि दर्शकों ने इस फिल्म को कुछ खास तवज्जो नहीं दी है।

---विज्ञापन---

क्या दोनों फिल्मों से कैसी उम्मीद?

‘बैडएस रविकुमार’ और ‘लवयापा’ दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से भी धीमा प्रदर्शन कर रहीं हैं। कमजोर ओपनिंग और कम वर्ड ऑफ माउथ के चलते इनकी कमाई लगातार गिरती जा रही है। अगर आने वाले दिनों में भी यही ट्रेंड जारी रहता है, तो इन दोनों फिल्में फ्लॉप साबित हो जाएंगी और इन्हें सिनेमाघरों से जल्दी ही हटाया जा सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई चमत्कार इन फिल्मों को बचा सकता है, या फिर ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ें:  Sanam Teri Kasam Box Office Collection Day 2: री-रिलीज के बाद फिल्म ने रचा इतिहास, जानें कितनी की कमाई

फिल्मों की कास्ट

हिमेश रेशमिया की एक्शन-थ्रिलर ‘बैडएस रवि कुमार’ को कीथ गोम्स ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में हिमेश के अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, प्रभु देवा, कृति कुल्हाड़ी और सौरभ सचदेवा जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म ‘लवयापा’ को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा आशुतोष राणा और किकू शारदा भी लीड रोल में शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ें: Badass Ravikumar vs Loveyapa Box Office Collection: आपस में भिड़ती दिखीं दोनों फिल्में, जानें दूसरे दिन कितनी हुई कमाई!

First published on: Feb 10, 2025 07:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola