Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Demon Slayer ने कमाई के मामले में इन 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे, हॉलीवुड ने टेके घुटने

Demon Slayer Worldwide Collection Day 5: जापानी एनीमे फिल्म 'डीमेन स्लेयर' ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।

---विज्ञापन---

Demon Slayer, Demon Slayer Worldwide Collection Day 5, Hollywood
फिल्म 'डीमेन स्लेयर' ने तोड़ा रिकॉर्ड

Demon Slayer Worldwide Collection Day 5: तेलुगु स्टार तेजा सज्जा की ‘मिराई’ के साथ रिलीज हुई एनीमे फिल्म ‘डीमेन स्लेयर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ‘डीमेन स्लेयर’ भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है. इस फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 5 दिन ही हुए हैं और इसने कमाई के मामले में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस एनीमे फिल्म ने 5 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है.

‘डीमेन स्लेयर’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, एनीमे फिल्म ‘डीमेन स्लेयर’ ने 5वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 47.70 करोड़ का बिजनेस किया है. भारत के अलावा ‘डीमेन स्लेयर’ ने वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इतना ही नहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘डीमेन स्लेयर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4200 करोड़ रुपये है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mirai ने तीसरे दिन किया बंपर कलेक्शन, Baaghi 4 को मिली बढ़त, The Bengal Files का कैसा हाल?

‘डीमेन स्लेयर’ ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक एनीमे फिल्म ‘डीमेन स्लेयर’ ने वर्ल्डवाइड 4200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘डीमेन स्लेयर’ ने कमाई के मामले में 5 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसमें हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’, कल्याणी प्रियदर्शन की ‘लोका: चैप्टर 1 – चन्द्र’, रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’, ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’, और अहान पांडे-अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ शामिल है.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों से कितनी आगे है ‘डीमेन स्लेयर’?

जहां जापानी एनीमे फिल्म ‘डीमेन स्लेयर’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 4200 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने 2930 करोड़ रुपये, ‘लोका: चैप्टर 1 – चन्द्र’ ने 252.9 करोड़ रुपये, रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 517.04 करोड़ रुपये, ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने 364.35 करोड़ रुपये और मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने 569.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.

First published on: Sep 17, 2025 07:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola