Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फवाद-माहिरा के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान पर बवाल, AICWA ने भारत विरोधी बयान पर की बैन की मांग

भारत द्वारा ऑफरेशन सिंदूर लॉन्च करने के बाद पाकिस्तानी स्टार्स फवाद और माहिरा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उनके द्वारा दी गई कड़ी प्रतिक्रिया के बाद AICWA ने पीओके स्टार्स के बैन की मांग की।

---विज्ञापन---

भारत ने पाकिस्तान द्वारा कब्जा किए जाने वाले कश्मीर (POK) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। इसके बाद पाकिस्तानी स्टार्स माहिरा खान और फवाद खान के भारत विरोधी बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इन बयानों को लेकर अखिल भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही दोनों स्टार्स के बयानों की कड़ी निंदा की है। इस संगठन ने न सिर्फ इन स्टार्स की कड़ी निंदा की है बल्कि भारत में उनके बैन की मांग की है।

AICWA ने जताई कड़ी नाराजगी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान और माहिरा खान ने सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ विवादित बयान दिए। उनके बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इन बयानों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये बयान भारत की संप्रभुता और सेना के बलिदान का अपमान हैं। एसोसिएशन ने माहिरा खान द्वारा भारतीय कार्रवाई को “कायरतापूर्ण” बताया था। वहीं फवाद खान ने भी भारत की आलोचना की। AICWA ने इसे आतंकवाद से पीड़ित निर्दोष लोगों और शहीद जवानों का अपमान बताया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

पाकिस्तानी स्टार्स क बैन की मांग

AICWA ने साफ किया है कि भारत में अब किसी भी पाकिस्तानी कलाकार, फिल्म निर्माता या फाइनेंसर को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संगठन ने भारतीय कलाकारों से भी अपील की कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ मंच साझा न करें जो भारत का विरोध करता हो। इसके साथ ही अपने बयान में म्यूजिक कंपनियों और सिंगर्स को भी चेताया। उन्होंने कहा कि कई इंडियन म्यूजिक कंपनियां अब भी पाकिस्तानी कलाकारों को बढ़ावा देती हैं, जो राष्ट्रहित के खिलाफ है। एसोसिएशन ने सभी से ऐसे सहयोग बंद करने और देश की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया।

---विज्ञापन---

फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को बताया शर्मनाक

AICWA ने फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को एक शर्मनाक उदाहरण बताया। इसके साथ फिल्म की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बावजूद इस फिल्म में एक पाकिस्तानी कलाकार को कास्ट करना शहीदों के बलिदान का अपमान है।

यह भी पढ़ें: Raid 2 Vs The Bhootni BO Collection: सातवें दिन ‘रेड 2’ का दबदबा कायम, ‘द भूतनी’ की चमक हुई फीकी!

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री से राष्ट्रहित में खड़े होने की अपील

AICWA ने भारतीय फिल्म उद्योग से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के “कलात्मक सहयोग” से पहले राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जो लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर भारत का अपमान करते हैं, उन्हें यहां काम करने का कोई अधिकार नहीं है। संगठन ने “राष्ट्र पहले” की नीति पर मजबूती से खड़े होने की बात कही।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेलेब्स को बॉलीवुड एक्टर ने लगाई फटकार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठाए थे सवाल

---विज्ञापन---
First published on: May 08, 2025 07:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola