Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 के बाद ‘मेरा बालम थानेदार’ और ‘मंगल लक्ष्मी’ के समय में बदलाव, जानें क्या होगी टाइमिंग?

TV Shows Timings Change: बिग बॉस 18 के बाद मेरा बालम थानेदार और मंगल लक्ष्मी के टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। अब दर्शकों को ये शोज नए समय पर देखने को मिलेंगे। आइए आपको भी बताते हैं क्या होगी टाइमिंग?

---विज्ञापन---

TV Shows Timings Change: टीवी के दीवानों के लिए रोमांचक खबर सामने आ रही है। सलमान खान के शो बिग बॉस के बाद दो और सीरियल्स के समय में बदलाव हुआ है। ये शोज दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। दर्शकों को इन टीवी शोज में वही ड्रामा और रोमांच देखने को तो मिलेगा ही लेकिन सिर्फ समय अलग होगा। एक के बाद एक इन शोज देखकर आपको भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ी राहत मिलेगी। आइए आपको बताते हैं अब इन शोज की नई टाइमिंग क्या होने वाली है?

मंगल लक्ष्मी का क्या समय?

दीपिका सिंह का मंगल लक्ष्मी इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दर्शकों के दिल पर ये छाया हुआ है। वहीं आपको ये शो अब रात 9 बजे देखने को मिलेगा। इसमें आपको एक घंटे का जोरदार ड्रामा देखने को मिलेगा। शो की मजेदार कहानी आपको अपनी सीट से उठने ही नहीं देगी। पारिवारिक ड्रामा और शो की दिलचस्प कहानी ने इस शो को दर्शकों का फेवरेट शो बना दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: TV एक्टर्स की लिस्ट में Bigg Boss 18 का जलवा, टॉप 10 में ये 4 कंटेस्टेंट शामिल

---विज्ञापन---

मेरा बालम थानेदार की होगी ये टाइमिंग

वहीं इसके बाद मेरा बालम थानेदार शो 10 बजे देखने को मिलेगा। ये शो भी ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहा है। रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस ने शो को हिट बना दिया है। वहीं अब नए टाइमिंग स्लॉट में भी ये शो दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहेगा या नहीं ये तो आने वाले टाइम में पता ही चल जाएगा।

https://www.instagram.com/reel/DDcGW8Ot69A/?utm_source=ig_embed&ig_rid=53b07591-7973-4056-95bf-e04cdde2dc6a

---विज्ञापन---

बिग बॉस 18 की क्या टाइमिंग?

आखिर में दर्शकों को 10:30 बजे से बिग बॉस देखने का मौका मिलेगा। वहीं वीकेंड पर भी शो 9 के बजाय 9:30 बजे देखने को मिलेगा। 16 दिसंबर से इन शोज के टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं मेकर्स ने दावा किया है कि बदलते टाइम में भी ये शोज दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहेंगे। वहीं नए समय में भी शोज में ड्रामा और सस्पेंस उतना ही देखने को मिलेगा जितना पहले मिलता था।

यह भी पढ़ें: बुरे वक्त में सबने छोड़ा अमिताभ बच्चन का साथ! Govinda ने किया था शॉकिंग खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Dec 12, 2024 09:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola