Actress Vimi Life Tragedy: बॉलीवुड की ग्लैमरस की दुनिया में आने के बाद हर कोई इसकी शान बनना चाहता है। कुछ स्टार्स अपना ये सपना पूरा कर लेते हैं और कुछ स्टार्स का न तो ये सपना पूरा होता है और न ही उनका करियर चमक पाता है। लेकिन वहीं कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं जो बहुत जल्दी सफलता पाते हैं और बहुत जल्दी नीचे भी गिर जाते हैं। ऐसी एक एक्ट्रेस की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिनकी तुलना हिंदी सिनेमा की ‘ट्रेजेडी क्वीन’ मीना कुमारी से की जाती है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस विमी की, जिनकी सिनेमा में शुरुआत तो बहुत अच्छी थी लेकिन अंत बहुत दर्दनाक था।
कैसे मुंबई आईं विमी?
एक्ट्रेस विमी का जन्म एक अमीर और बड़े खानदान में हुआ था। विमी बचपन से ही पढ़ाई, संगीत और एक्टिंग की शौकीन थी। हालांकि विमी का फिल्मों में काम करना उनके परिवार को पसंद नहीं था, लेकिन विमी ने हमेशा अपने सपनों को सबसे पहले रखा और फिल्मों में काम करने के लिए वो मुंबई आ गईं।
यह भी पढ़ें: The Fantastic Four First Steps अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार, कब और कहां देखें मूवी?
फिल्मों में पहला ब्रेक
बॉलीवुड में उनकी एंट्री एक बड़ा संयोग थी। दरअसल हुआ यूं कि विमी अपने पति के साथ एक पार्टी में गई थीं, जहां उनकी मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर रवि से हुई। रवि को विमी की खूबसूरती भा गई और उन्होंने ही विमी को फिल्मों में काम करने के लिए इनकरेज किया। विमी ने रवि को बताया कि एक शादीशुदा औरत को फिल्मों में काम कभी नहीं मिलेगा। इस पर रवि ने उन्हें फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा से मिलवाया। इसके बाद बीआर चोपड़ा ने साल 1967 में विमी को ‘हमराज’ से लॉन्च किया, जिसमें उन्होंने सुनील दत्त और राजकुमार के साथ काम किया था।

रातोंरात स्टार बनीं और फिर…
विमी की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म ‘हमराज’ सुपरहिट साबित हुई, और वो रातोंरात स्टार बन गईं। पहली फिल्म के हिट होने के बाद हर कोई विमी के साथ काम करना चाहता था, लेकिन बीआर चोपड़ा के साथ किए गए कॉन्ट्रेक्ट की वजह से वो करियर की शुरुआत में दूसरों के फिल्म ऑफर्स एक्सेप्ट नहीं कर सकती थीं। जब विमी और बीआर चोपड़ा अलग हो गए, तब विमी ने फिल्में साइन की, जिनमें से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। इसके बाद धीरे-धीरे उनका स्टारडम फीका पड़ गया।
यह भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में शाहरुख और सलमान से ज्यादा पॉपुलर थी ये स्टार, फिर ऐसे खत्म हुआ पूरा करियर
पति से हुआ तलाक
एक्टिंग करियर के अलावा विमी की पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल हो रही थी। जिस पति ने एक्टिंग करियर की शुरुआत में विमी का साथ दिया, उसने इस मुश्किल समय में उनसे दूरी बना ली थी। इंडिया.कॉम ने रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि विमी के पति को शराब की लत लग गई थी। आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने विमी पर कम बजट में बनी छोटी और बोल्ड फिल्में करने के लिए काफी दबाव डाला। इसी वजह से विमी ने पति से तलाक ले लिया और कोलकाता चली गईं।
34 साल की उम्र में निधन
शशि कपूर, राजकुमार और सुनील दत्त जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने वाली विमी का 34 साल की उम्र में साल 1977 में मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल से उनके पार्थिव शरीर को ले जाते समय उनके परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था।