---विज्ञापन---

भारत की पहली हॉरर फिल्म, जिसने बॉलीवु़ड में रखी डर की नींव; 9 लाख था बजट और करोड़ो में की कमाई

Bollywood first horror movie: हॉरर फिल्में भी आजकल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं. बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों की शुरुआत 76 साल पहले हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर अब कॉमेडी हॉरर फिल्में भी काफी चल रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर सबसे पहले कौन सी हॉरर फिल्म रिलीज हुई थी?

Bollywood first horror movie mahal

First Indian Horror movie: बॉलीवु़ड में क्राइम और सस्पेंस से भरी मूवीज तो ऑडियंस को खूब पसंद आती हैं, लेकिन इसी बीच हॉरर फिल्मों का क्रेज भी जारी है. ऑडियंस को हॉरर फिल्मों में कॉमेडी का तड़का भी पसंद आ रहा है. हालांकि हम आपको बॉलीवु़ड की उस हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने भारतीय सिनेमा में हॉरर फिल्मों की नींव रखी. इस फिल्म में कई दिग्गज एक्टर्स थे. फिल्म का हर सीन ऑडियंस के लिए कभी चौंकाने वाला तो कभी डराने वाला बन जाता है.

1949 में हुई थी रिलीज

भारत की सबसे पहली हॉरर फिल्म ‘महल’ 1949 में रिलीज की गई थी. 76 साल पुरानी इस फिल्म को कमल अमरोही ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में उस वक्त के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार के साथ ही मधुबाला लीड रोल में थी. इनके अलावा कनु रॉय और लीला पांडे सहित कई जबरदस्त कलाकार भी अहम भूमिका में रहे. फिल्म की खासियत की

---विज्ञापन---

रहस्य और पुनर्जन्म

इस हॉरर मूवी की कहानी भी काफी जबरदस्त थी. फिल्म की कहानी ज्यादातर रहस्य और पुनर्जन्म पर आधारित है. हालांकि कदम-कदम पर कहानी आपको डराएगी भी और चौंकाएगी भी. इस फिल्म में एक पुरानी हवेली दिखाई गई है, जिसे महल कहा जाता है. फिल्म की शुरूआत इसी पुराने महल से होती है. हरि शंकर का रोल कर रहे अशोक कुमार उस महल में जाते हैं और एक चौंकाने वाली कहानी सुनते हैं.

---विज्ञापन---

9 लाख रुपये में बनी थी पहली हॉरर फिल्म’

‘महल’ भारत की पहली हॉरर फिल्म थी, जो कि 9 लाख रुपये के बजट में बनी थी. ये बजट अभी भले ही बहुत कम लग रहा हो, लेकिन ये उस समय की सबसे महंगी मूवीज में शामिल थी. वहीं इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बजट से कई गुना ज्यादा था. बताया जाता है कि 9 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 1.25 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की थी. अगर महंगाई के हिसाब से देखा जाए तो आज के समय में 1.25 करोड़ की कीमत करीब 218 करोड़ रुपये होगी. कम बजट में इतना ज्यादा कलेक्शन काफी चौंकाने वाला था. इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि लोग हॉरर मूवीज देखना चाहते हैं. यहीं से बॉलीवु़ड में हॉरर फिल्मों की शुरूआत हो गई.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 10, 2025 10:53 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.