---विज्ञापन---

Main Vaapas Aaunga First Review Out: Ekta Kapoor को Imtiaz Ali की फिल्म ने किया इमोशनल, बोलीं- ‘कहानी खत्म होने के बाद…’

'मैं वापस आऊंगा' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. अब इस फिल्म को लेकर एकता कपूर का रिएक्शन भी सामने आया है.

---विज्ञापन---

Main Vaapas Aaunga First Review Out: डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है. अब इस फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) का रिएक्शन सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची एकता कपूर

हाल ही में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें एकता कपूर भी शामिल हुईं. फिल्म देखने के बाद वो इतनी इंप्रेस हुईं, कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा नोट शेयर कर दिया. एकता ने फिल्म को ‘भावनाओं से भरी सदाबहार लव स्टोरी’ बताया और कहा कि ये फिल्म खत्म होने के बाद भी दिल और दिमाग में बनी रहती है.

---विज्ञापन---

एकता ने पोस्ट शेयर की कही ये बात

एकता ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें फिल्म देखकर बाहर आने के बाद समझ ही नहीं आया कि इसके बारे में क्या लिखें? उन्होंने कहा कि ‘मैं वापस आऊंगा’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि अधूरे रिश्तों, बिछड़ने और इंतजार की कहानी है. फिल्म बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है, और ये दिखाती है, कि अलग-अलग पीढ़ियों के लोग प्यार को अलग तरीके से महसूस करते हैं, लेकिन आखिर में हर कहानी प्यार पर ही आकर खत्म होती है.

म्यूजिक से लेकर कहानी की जमकर की तारीफ

उन्होंने खास तौर पर फिल्म के म्यूजिक की तारीफ करते हुए, एआर रहमान (A. R. Rahman) के म्यूजिक को ‘जादू’ बताया. वहीं, एकता ने कहा कि फिल्म में ऐसा दर्द और तड़प महसूस होती है, जो पुराने दौर के प्यार की याद दिलाती है, जब मोबाइल फोन और सोशल मीडिया नहीं हुआ करते थे.

जबरदस्त है फिल्म की स्टारकास्ट

एकता कपूर ने फिल्म की स्टारकास्ट की भी जमकर तारीफ की. दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को लेकर उन्होंने कहा कि वो अपनी आंखों से भावनाएं बयां करते हैं, और उनका शांत अभिनय दिल छू लेने वाला है. वहीं वेदांग रैना (Vedang Raina) को फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज बताया. उन्होंने कहा कि वेदांग ने इस फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस दी है, और सरदारजी के किरदार में वो दर्शकों का दिल जीत लेंगे.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसके अलावा शर्वरी वाघ (Sharvari Wagh) की स्क्रीन प्रेजेंस और नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की दमदार एक्टिंग की भी खूब सराहना की गई. बता दें, कि ‘मैं वापस आऊंगा’ को अपलॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: May 25, 2026 04:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.