Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

7वें दिन गिरी 120 Bahadur की कमाई, जानें कैसा रहा Mastiii 4 का हाल

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: फरहान अख्तर की फिल्म '120 Bahadur' और विवेक ऑबेरॉय की 'Mastiii 4' की कमाई में गिरावट आई.

---विज्ञापन---

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 7
120 Bahadur और Mastiii4 की कमाई

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 Bahadur’ और विवेक ऑबेरॉय-रितेश देशमुख की ‘Mastiii 4’ ने आज बॉक्स ऑफिस पर अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं. इन 7 दिनों में दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया. 7वें दिन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस काफी बुरा हाल रहा. चलिए आपको बताते हैं कि ‘120 Bahadur’ और ‘Mastiii 4’ ने इन 7 दिनों में कुल कितनी कमाई की है.

‘120 Bahadur’ की कमाई में गिरावट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 Bahadur’ ने 7वें दिन बाकी दिनों के मुकाबले बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. फिल्म ने 7वें दिन सिर्फ 0.90 करोड़ (90 लाख) का कलेक्शन किया है. बाकी 6 दिनों की तुलना में ये फिल्म की सबसे कम कमाई है. इसी के साथ इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 15 करोड़ का बिजनेस किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिसंबर में आने वाली हैं ये 9 शानदार फिल्में-वेब सीरीज, नोट कर लें सबकी तारीख

‘Mastiii 4’ की कमाई

वहीं, दूसरी तरफ विवेक ऑबेरॉय, रितेश देशमुख और अफताब शरदानी की ‘Mastiii 4’ ने 7वें दिन मात्र 1 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 13.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 7.09% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.54%, दोपहर के शो में 6.99%, शाम के शो में 6.74%, और रात के शो में 9.07% रही.

---विज्ञापन---

‘120 Bahadur’ और ‘Mastiii 4’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अगर हम फिल्म ‘120 Bahadur’ और ‘Mastiii 4’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इन दोनों ने वहां भी कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. फिल्म ‘120 Bahadur’ ने दुनियाभर में 18.5 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, ‘Mastiii 4’ ने वर्ल्डवाइड 16.5 करोड़ की कमाई की है.

First published on: Nov 28, 2025 06:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola