Tuesday, 8 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल पर विवाद, सिंगर ने मेकर्स को भेजा नोटिस

Mirzapur The Movie Shoorveer Song Controversy: 'मिर्जापुर द मूवी' के क्लाइमैक्स में इस्तेमाल हुए 'शूरवीर' गाने को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है. राजस्थानी सिंगर रैपरिया बालम ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजकर गाना हटाने और माफी मांगने की डिमांड की है.

mirzapur the movie shoorveer song controversy
mirzapur the movie shoorveer song controversy

Mirzapur The Movie Shoorveer Song Controversy: बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) अब एक नए लीगल कंट्रोवर्सी में फंस गई है. फिल्म के क्लाइमैक्स में इस्तेमाल हुए पॉपुलर राजस्थानी ट्रैक ‘शूरवीर’ को लेकर तगड़ा बवाल मच गया है. गाने के ओरिजिनल क्रिएटर और सिंगर रैपरिया बालम (Rapperiya Baalam) ने मेकर्स पर बिना परमिशन गाना चुराने और संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया है. सिंगर ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस को लीगल नोटिस थमा दिया है.

गैंग वॉर सीन पर जताया एतराज

फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में गैंग वॉर के दौरान ‘शूरवीर’ गाना बैकग्राउंड में बजता है. सिंगर रैपरिया बालम का कहना है कि उन्होंने यह गाना देश के महान वीरों और महाराणा प्रताप की शहादत के सम्मान में बनाया था. लेकिन मेकर्स ने इसे ‘मुन्ना भैया’ जैसे गैंगस्टर कैरेक्टर के बैकग्राउंड में प्ले करके राजस्थान की संस्कृति और महान योद्धाओं का अपमान किया है.

---विज्ञापन---

ओरिजिनल कॉपीराइट का बड़ा दावा

रैपरिया बालम के भाई ने खुलासा किया कि भले ही गाना ‘टूपर रिकॉर्ड्स’ के चैनल पर था, लेकिन गाने के सभी ओरिजिनल कॉपीराइट्स और सर्टिफिकेट्स रैपरिया बालम (अशोक मांडा) के नाम पर दर्ज हैं. उनका आरोप है कि ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ (Excel Entertainment) को फिल्म में गाना इस्तेमाल करने से पहले सही डाक्यूमेंट्स की जांच करनी चाहिए थी.

मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस

गाना बिना इजाजत इस्तेमाल करने पर रैपरिया बालम ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ को लीगल नोटिस भेज दिया है. उन्होंने बताया कि फरहान की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, जबकि रितेश की टीम ने बातचीत की बात कही थी, जिसके बाद अब कानूनी रास्ता अपनाया गया है.

---विज्ञापन---

लीगल नोटिस में रखी 3 शर्तें

सिंगर ने लीगल नोटिस में मेकर्स के सामने 3 सख्त मांगें रखी हैं. पहली मांग- फिल्म से ‘शूरवीर’ गाना तुरंत हटाया जाए. दूसरी मांग- मेकर्स इस लापरवाही के लिए पब्लिकली माफी मांगें. और तीसरी शर्त- महाराणा प्रताप के नाम पर एक स्कूल बनवाया जाए, जहां बच्चों को भारतीय इतिहास के बारे में पढ़ाया जा सके.

एक्सेल एंटरटेनमेंट का रिएक्शन बाकी

दूसरी तरफ म्यूजिक कंपनी ‘टूपर रिकॉर्ड्स’ का कहना है कि उनके पास गाने के राइट्स थे और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इसका प्रॉपर लाइसेंस लिया था. हालांकि, लीगल नोटिस मिलने के बाद फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. अब देखना होगा कि मेकर्स इस विवाद को कैसे सुलझाते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2026 09:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola