Vishal Dadlani on PM Modi Video: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए Gen-G बच्चों की तरफ से दी गईं गालियां का जिक्र किया. जंतर मंतर में हुए प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा गाली देने वाले छात्रों को शरारती और भटके हुए बच्चे कहा. पीएम ने अपनी वीडियो में छात्रों को माफ करने की भी बात कही.
PM मोदी की इस वीडियो पर मशहूर सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी ने तीखा रिएक्शन दिया है. एक वीडियो शेयर करते हुए विशाल पीएम मोदी पर तंज कसते नजर आ रहे हैं. उनका कहना है, छात्रों पर गन चलवा दो, आंसू गैस के गोले छुड़वा दो, 20 बच्चों ने आत्महत्या कर लिया, लेकिन साहब को गाली मत तो. सिंगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. आइए जानते हैं विशाल ददलानी ने क्या कुछ कहा.
विशाल ददलानी ने क्या कहा?
अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए विशाल ददलानी ने पीएम मोदी के अंदाज में कहा, ”फ्रेंड्स आज मेरा लंबी लंबी छोड़ने ओ सॉरी आपसे बातें करना का मन कर रहा है. छात्रों पर गन चलवा दो क्या हुआ, आंसू गैस के गोले छुड़वा दो क्या हुआ, 16 बच्चों ने आत्महत्या कर ली तो क्या हुआ, लाठियां चलवा दो क्या हुआ लेकिन गाली.. देश का युवा के संस्कार कहां जा रहे हैं आप सोच सकते हैं. हमारे दिल को बहुत दर्द हुआ है.
सरकार को घेरते नजर आए विशाल ददलानी
आपके घरों में भी गुंडे आएंगे, आप पर चेहरा पहचानकर FIR भी करवाया जाएगा लेकिन आप बुरा मत मानिए उसमें कोई बड़ी बात नहीं है. आवाज उठाने वाले बच्चों को कुचला जाएगा उसमें भी कोई बात नहीं लेकिन आक्रोश अगर है तो गाली में, गाली नहीं. मैं सिर्फ ये कहूंगा कि घमंड कम कीजिए कोई नई स्क्रिप्ट लाइए.”
बता दें विशाल ददलानी के लिक ये कोई पहली बार नहीं है. वो अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. विशाल ददलानी देश के हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं और सरकार को घेरते नजर आते हैं.