Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी की उम्र में किसके प्यार में पड़ीं सोनम बाजवा? एक्ट्रेस की पोस्ट देख फैंस भी रह गए हैरान

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी शानदार पहचान बनाने वाली सोनम बाजवा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका लेटेस्ट पोस्ट है.

---विज्ञापन---

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग के दमपर जबरदस्त पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम बाजवा एक बार फिर सुर्खियों हैं. जिसके पीछे उनकी कोई फिल्म या नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनका इंस्टा पोस्ट है, जिसने न सिर्फ फैंस को हैरान किया बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान भी ला दी है. क्या आपने देखा सोनम बाजवा का ये लेटेस्ट पोस्ट?

सोनम बाजवा की पोस्ट

दरअसल, सोनम बाजवा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में वो बेहद रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं. पोस्ट में कटे हुए आम, स्वादिष्ट खाने की थाली और कानों में ईयरफोन लगाए सोनम की तस्वीरें शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके कैप्शन की हो रही है.

---विज्ञापन---

क्यों खास है पोस्ट का कैप्शन?

सोनम ने तस्वीरों के साथ लिखा, ‘ये गाना मेरी सिम-सिम और उस आम को समर्पित है, जो मुझे घूर रहा है.’ बस फिर क्या था, फैंस ने इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि आखिर सोनम का दिल किस पर आ गया है, तो कुछ ने कहा कि लगता है एक्ट्रेस इन दिनों आम के प्यार में पड़ गई हैं.

पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन की आई बाढ़

सोशल मीडिया पर सोनम की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. फैंस उनके मजेदार अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि सोनम की सादगी और ह्यूमर ही उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है.

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं सोनम

बहरलहाल, सोनम बाजवा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े छोटे-छोटे पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. उनकी तस्वीरें और पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

---विज्ञापन---

वर्कफ्रंट पर सोनम बाजवा

वर्कफ्रंट की बात करें, तो सोनम बाजवा के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, उनकी इस नई पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने चुलबुले अंदाज से भी लोगों का दिल जीतना अच्छी तरह जानती हैं. फिलहाल, सोनम के इस खास प्यार की सच्चाई तो वही जानती हैं, लेकिन इतना जरूर है कि उनकी इस पोस्ट ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है.

First published on: Jun 04, 2026 10:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola