Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

राघव जुयाल को KISS करने पर शक्ति मोहन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं कंफर्टेबल नहीं थी, मजबूर किया गया

Shakti Mohan: मशहूर डांसर शक्ति मोहन ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘डांस प्लस’ में उन्हें राघव जुयाल को किस करने के लिए मजबूर किया गया था. शक्ति इसे लेकर असहज थीं, लेकिन उनपर दबाव बनाया गया.

Shakti Mohan: फिल्मी दुनिया के अधिकतर चीजे स्क्रिप्ट के हिसाब से चलती हैं. ऐसे में कई बार कलाकारों को वो सब करना पड़ता है, जिसकी डिमांड होती है. लेकिन जब किसी कलाकार को ऐसा सीन करने के लिए कहा जाए, जिसमें वो सहज महसूस न कर रहा हो, तो मामला गंभीर हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर शक्ति मोहन (Shakti Mohan) के साथ. खुद का एक किस्सा याद करते हुए शक्ति ने बताया है कि उन्हें डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ के दौरान राघव जुयाल को कैमरे के सामने किस करने के लिए कहा गया था. वो इस सीन को लेकर सहज नहीं थीं, लेकिन उस समय वो अपनी बात मजबूती से नहीं रख पाईं और मजबूरन उन्हें राघव को किस करना पड़ा था.

असहज हो गई थीं शक्ति मोहन

शक्ति मोहन ने ‘डांस प्लस’ में बतौर मेंटर काम किया था, जबकि राघव जुयाल शो को होस्ट करते थे. शो के दौरान अक्सर दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता दिखाया जाता था. लेकिन दोनों असल जिंदगी में एक-दूसरे के साथ भाई-बहन जैसा रिश्ता शेयर करते हैं. शक्ति ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में उन्हें इस तरह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से खास परेशानी नहीं थी. लेकिन बात तब असहज हो गई, जब उन्हें राघव को किस करने के लिए कहा गया.

---विज्ञापन---

‘किस’ करने को किया गया मजबूर

सिद्धार्थ कन्नन को दिए अपने एक पुराने इंटरव्यू में शक्ति मोहन ने इस घटना का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि, शो के मेकर्स ने उनसे कहा था कि अगर ऐसा मौका आया तो उन्हें राघव को किस करना होगा. शक्ति ने इस बात पर हैरानी जताई और पूछा कि ऐसा क्यों होगा. लेकिन शक्ति के अनुसार, उन्हें जवाब मिला कि उन्हें राघव को किस करना ही पड़ेगा.

रेमो डिसूजा ने भी किस करने को कहा

शक्ति को उस समय और ज्यादा हैरानी तब हुई, जब उन्होंने रेमो डिसूजा को भी उन्हें राघव को किस करने के लिए कहते हुए देखा. शक्ति के मुताबिक, उस समय वो इंडस्ट्री में नई थीं और काफी आज्ञाकारी स्वभाव की थीं. इसलिए वो अपनी असहमति को मजबूती से सामने नहीं रख पाईं और उन्हें न चाहते हुए भी शो के दौरान राघव जुयाल को किस करना पड़ा.

---विज्ञापन---

अपना स्टैंड नहीं ले पाईं शक्ति मोहन

इसपर आगे बात करते हुए शक्ति ने बताया था कि वो इस सीन को लेकर सहज नहीं थीं, इसके बावजूद वह स्टेज पर राघव को किस करने चली गईं. उन्होंने स्वीकार किया कि वो इसके लिए राजी नहीं थीं, लेकिन उस वक्त अपना स्टैंड नहीं ले पाईं. उन्होंने ये भी कहा कि किस करते समय कैमरे पर साफ नजर आ रहा था कि वो असहज थीं. लेकिन उन्हें इस बात की भी चिंता थी कि उनके माता-पिता ये शो देखेंगे और उनके बारे में क्या सोचेंगे.

shakti mohan

राघव जुयाल संग रिश्ते पर क्या बोलीं शक्ति मोहन?

इंटरव्यू के दौरान शक्ति मोहन ने ये भी साफ किया कि शो में दिखाया गया रोमांटिक एंगल वास्तविक जिंदगी का हिस्सा नहीं था. उन्होंने कहा कि लोगों को भले ही लगा हो कि उनके और राघव के बीच कुछ है, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं था. उन्होंने बताया कि रियल लाइफ में उनकी बॉन्डिंग भाई-बहन जैसी है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2026 04:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola