Rashmika Mandanna Health Update: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक छाई रश्मिका मंदाना को लेकर हाल ही में खबर आई कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं. इस खबर ने रश्मिका के फैंस को परेशान कर दिया था. एक्ट्रेस के चाहने वाले लगातार उनके ठीक हो जाने की प्रार्थनाएं कर रहे थे. वहीं सोमवार को खुद रश्मिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की और बताया कि उन्हें चोट लगी कैसे?
रश्मिका मंदाना की हेल्थ अपडेट
अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने एक लंबा नोट लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैलो दोस्तों! चोट लगना बहुत बुरा होता है और मुझे सच में उम्मीद थी कि किसी को पता नहीं चलेगा. पर खैर…, माफ करना कि मैं गायब थी, लेकिन अब मैं वापस आ गई हूं. ये कुछ समय पहले हुआ था और यह मेरी लगातार तीसरी चोट है. मुझे ये सीख लेना चाहिए कि अपने शरीर को एक इंसान के शरीर की तरह समझूं, न कि किसी मशीन की तरह’.
रश्मिका को कैसे लगी चोट?
रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, ‘अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि चोट को लेकर असल में कैसे समझाऊं? दरअसल, कूल्हे (Hip) के दोनों तरफ चार टेंडन होते हैं, जो कूल्हे को पैर से जोड़ते हैं. चोट लगने से मेरे दाहिने कूल्हे का एक टेंडन अलग हो गया था. उसे वापस जुड़ना होगा, ताकि मैं अपना पैर उठा सकूं और बाकी चीजें कर सकूं. ये चोट मुझे फिल्म ‘Mysaa’ के लिए मेरे डांस शूट के दौरान लगी. ये पक्का अब तक का मेरा सबसे जबरदस्त डांस वाला काम था’.
काम से लेनी पड़ी छुट्टी
अपने नोट में आगे रश्मिका ने लिखा, ‘लेकिन चिंता मत करिए. दर्द तो है पर ऐसा नहीं कि सहा न जा सके… तो बस यही बात है… और मुझे लगता है कि भगवान कह रहे हैं कि अगर तुम पर छोड़ दिया जाए तो तुम कभी ब्रेक नहीं लोगी, इसलिए लो… मैं तुम्हारे लिए यह कर देता हूं. आपको पता है, ये सारी चोटें एकदम अचानक लगीं. ये सब अजीबो-गरीब हादसे थे. क्या ही इत्तेफाक है. जबरदस्ती की छुट्टी. हालांकि, मैं कोई शिकायत नहीं कर रही. मैं बहुत सारे पजल सॉल्व कर रही हूं. मुझे पता ही नहीं था कि मैं इसमें इतनी अच्छी हूं.

एक्ट्रेस को सता रही वजन बढ़ने की चिंता
आगे रश्मिका ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि चोट लगने के बाद उन्हें अपने वजन बढ़ने की चिंता भी सता रही है. उन्होंने लिखा, ‘वजन न बढ़ने देने की पूरी कोशिश कर रही हूं, क्योंकि मैं बहुत जोरदार वर्कआउट और रनिंग करती हूं, जिससे मैं अच्छी शेप में रहती हूं. अब मैं कुछ समय तक वर्कआउट या रनिंग नहीं कर पाऊंगी. अगर मैं वर्कआउट नहीं कर पाऊंगी तो क्या करूंगी? मैं खाऊंगी और डेजर्ट मॉन्स्टर बन जाऊंगी… तो बस। खैर, बस इतना ही… और क्या छूट गया… कुछ नहीं न… अगर कुछ हुआ तो जल्द ही बताऊंगी. आप सभी चिंता मत करना, ठीक है. आप सभी को ढेर सारा प्यार’.
रश्मिका मंदाना की हेल्थ अपडेट की महत्वपूर्ण बातें
- ‘Mysaa’ की शूटिंग के दौरान लगी चोट: रश्मिका को फिल्म के डांस शूट के दौरान चोट लगी.
- दाहिने कूल्हे का टेंडन प्रभावित: एक्ट्रेस ने बताया कि उनके दाहिने कूल्हे का एक टेंडन अलग हो गया है.
- ये उनकी तीसरी चोट है: रश्मिका ने कहा कि ये लगातार उनकी तीसरी चोट है.
- काम से लेना पड़ा ब्रेक: चोट की वजह से एक्ट्रेस को कुछ समय के लिए आराम करना पड़ रहा है.
- फैंस से कहा- चिंता न करें: रश्मिका ने बताया कि दर्द है, लेकिन वह इसे सहन कर सकती हैं और फिलहाल सकारात्मक रहने की कोशिश कर रही हैं.
रश्मिका मंदाना की चोट की खबर ने उनके फैंस को जरूर परेशान किया था, लेकिन एक्ट्रेस की खुद की हेल्थ अपडेट से उनके चाहने वालों को राहत मिली है. उन्होंने साफ किया कि चोट उन्हें ‘Mysaa’ के डांस शूट के दौरान लगी और फिलहाल उन्हें रिकवरी के लिए आराम करना पड़ रहा है. लगातार तीसरी चोट के बावजूद रश्मिका ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया है कि वह ठीक हैं और इस ब्रेक को सकारात्मक तरीके से ले रही हैं.