Wednesday, 5 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Pradeep Rawat Last Rites: प्रदीप रावत को आखिरी विदाई, सामने आया विडियो, शाम चार बजे होगा अंतिम संस्कार

Pradeep Rawat Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए मशहूर एक्टर प्रदीप रावत अपने अंतिम सफर पर निकल पड़े हैं. उनकी अंतिम यात्रा की वीडियो सामने आई है.

Pradeep Rawat Last Rites: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में अपनी कलाकारी से छाए रहे एक्टर प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे. 4 अगस्त को उनका निधन हो गया. अपने करियर में लगभग 150 फिल्में करने वाले इस एक्टर को आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई. इस फिल्म में प्रदीप विलेन के किरदार में थे. इसके अलावा टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में उन्हें अश्वत्थामा के रूप में याद किया जाता है. बीते दिन प्रदीप कैंसर से हार गए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. अब उनकी अंतिम यात्रा का वीडियो सामने आया है, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं.

अंतिम सफर पर निकले प्रदीप रावत

सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा से जुड़े कई वीडियोज सामने आ रहे हैं. उनकी अंतिम यात्रा के लिए जो एक गाड़ी को फूलों से सजाया गया है. साथ ही आगे प्रदीप को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तस्वीर लगी है.

---विज्ञापन---

प्रदीप रावत का करियर

प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1952 में मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुआ था. फिल्मी दुनिया में प्रदीप ने साल 1985 में आई राज बब्बर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म ‘ऐतबार’ से कदम रखा. इसमें उन्होंने एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था. इसके बाद साल 1988 में आए टीवी शो ‘महाभारत’ में प्रदीप ने ‘अश्वत्थामा’ का शानदार किरदार निभाया. इस किरदार ने प्रदीप को इंडस्ट्री में जगह दिलाई और इसके उन्होंने कई हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम किया.

First published on: Aug 05, 2026 03:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola