Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पत्नी के तलाक के एलान के बाद गौरव खन्ना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरी बीवी है यार! हमेशा…’

Gaurav Khanna on Divorce: हाल ही में रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में आकांक्षा चमोला ने बताया कि उनका और गौरव का तलाक हो रहा है. उनके इस बयान ने हर किसी को हैरान कर दिया. अब इसपर गौरव खन्ना ने पहली बार रिएक्शन दिया है.

---विज्ञापन---

gaurav khanna first post after wife Akanksha confirmed divorce

Gaurav Khanna on Divorce: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और उनके पति एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों अपनी निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल हाल ही में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में खुलासा किया कि वो और गौरव तलाक ले रहे हैं. आकांक्षा का बयान सुनकर हर कोई हैरान रह गया. आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव सालभर से अलग-अलग रहते हैं. अब इसपर गौरव खन्ना का भी रिएक्शन सामने आ गया है.

तलाक के एलान पर क्या बोले गौरव खन्ना?

पत्नी आकांक्षा के तलाक के एलान के बाद जब गौरव खन्ना पहली बार पैपराजी के सामने आए, तो उनसे एक फोटोग्राफर ने पूछा, ‘गौरव भाई, क्या हाल हैं’? गौरव ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘बस यार, वही, जो पहले था वही हाल है अभी भी. प्यार अभी भी उतना है, सपोर्ट अभी भी उतना है… मैं तो हमें सपोर्ट करूंगा आकांक्षा को, मेरी बीवी है यार. प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं?’

---विज्ञापन---

इसके बाद फोटोग्राफर ने पूछा, ‘भाई लेकिन कंट्रोवर्सी बहुत ज्यादा हो गई है.’ इस पर गौरव ने कहा, ‘आकांक्षा को जीवन के लिए शुभकामनाएं. मैं हमेंशा उसके साथ खड़ा हूं और उसको सपोर्ट कर रहा हूं. वो अच्छा खेले और जीत कर आए.’

गौरव खन्ना ने जीता फैंस का दिल

पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक के एलान ने हर किसी के हैरान कर दिया था. दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस काफी परेशान हो गए थे. हलांकि गौरव खन्ना इस स्थिति में भी अपनी पत्नी का सपोर्ट का करते नजर आ रहे हैं. ‘लॉकअप सीजन 2’ में आकांक्षा के तलाक को लेकर पुष्टि किए जाने के बाद गौरव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है. अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए गौरव खन्ना ने कैप्शन में लिखा, ‘लव ऑलवेज’. गौरव खन्ना के इस पोस्ट पर उनके फैंस सपोर्ट कर रहे हैं.

First published on: Jun 30, 2026 07:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola