Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Batwara 1947 First Look: सनी देओल-प्रीति जिंटा की ‘बंटवारा 1947’ की पहली झलक आई सामने, अब इस दिन रिलीज होगी मूवी

Batwara 1947 First Look: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 की आज मेकर्स ने पहली झलक दिखा दी है. इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

---विज्ञापन---

Batwara 1947 First Look
Batwara 1947 First Look

Batwara 1947 First Look: राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली सनी देओल स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी. वहीं, हाल ही में फिल्म की पहली झलक सामने आई है. मेकर्स ने इसका मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

मेकर्स ने रिलीज किया बंटवारा 1947 का पोस्टर

दरअसल, बंटवारा 1947 आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है. इस फिल्म को लेकर प्रोडक्शन हाउस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें बंटवारा 1947 की पहली झलक दिखाई है. इस फिल्म के पहले पोस्टर में सनी देओल भागते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर प्रीति जिंटा और शबाना आजमी हैरान परेशान दिख रही हैं. एक अन्य पोस्टर में सनी देओल मशाल लिए हुए खड़े हैं और उनके एक ओर बड़ा बेटा करण देओल है. दूसरी ओर प्रीति जिंटा बेटी खुशी हजारे को गले लगाकर खड़ी हैं.

---विज्ञापन---

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “नफरत और डर के माहौल में, उन्होंने हिम्मत का रास्ता चुना. 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में #Batwara 1947 देखें. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 से होगा. बता दें कि फिल्म बंटवारा 1947 के पोस्टर पर बैकग्राउंड म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है. जो कि इस पोस्टर पर गहराई से असर डालता है.

क्या होगी फिल्म की कहानी?

बंटवारा 1947 एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है और यह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी है. इस फिल्म में 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बारे में दिखाया जाएगा. यह फिल्म असगर वजाहत के फेमस नाटक जिस ‘लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई’ पर आधारित है. इस फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने तैयार किया है और इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे है.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर बात करें तो इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे, जैसे कलाकार नजर आएंगे. बता दें कि फिल्म का नाम पहले लाहौर 1947 था, जिसे बाद में बदलकर बंटवारा 1947 कर दिया गया. बता दें कि फिल्म को पहले 2025 में रिलीज किए जाने की प्लानिंग की गई थी. लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन के काम में देरी की वजह से इसे टाल दिया गया. अब यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 2010 से 2026 तक… इन हॉलीवुड फिल्मों ने किया सबसे ज्यादा कलेक्शन, क्या आपने देखी?

First published on: Jun 09, 2026 01:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola