Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

आमिर खान की पत्नी बनते ही खुशी से झूम उठीं गौरी स्प्रैट, शादी की अनदेखी फोटो वायरल

Aamir Khan weds Gauri Spratt: बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी रचा ली है. दोनों के शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

---विज्ञापन---

Aamir Khan marries Gauri Spratt

Aamir Khan weds Gauri Spratt: बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने फाइनली अपनी तीसरी शादी रचा ली है. आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग सिंपल तरीके से अपने घर पर ही शादी रचाई है. शादी की एक इनसाइड फोटो खूब वायरल हो रही है. इसे देखकर आप भी कहेंगे कि इस शादी से गौरी वाकई काफी खुश नजर आ रही हैं.

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग रचाई शादी

5 जुलाई को आमिर और गौरी ने ये खास मौका अपने बेहद करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया. इस मौके पर करीब 150 मेहमान थे. ये पूरा कार्यक्रम काफी सिम्पल और सहज तरीके से किया गया. शादी में आमिर खान के तीनों बच्चे, जुनैद खान, आइरा खान और आजाद शामिल थे. आजाद तो शादी की फोटोज में नजर आए हैं. इसके अलावा गौरी का बेटा भी कपल के बीच में बैठा सबकुछ एन्जॉय करता नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट एक प्रोफेशनल हेयरड्रेसर हैं जो आमिर खान प्रोडक्शंस से जुड़ी हुई हैं. आमिर की इस शादी में उनके तीनों बच्चे (जुनैद, इरा, आजाद) और गौरी का बेटे भी उपस्थित रहे. मालूम हो आमिर इससे पहले दो शादियां रचा चुके हैं. साल 1986 में उन्होंने रीना दत्ता और 2005 में किरण राव से शादी की थी, जिनसे उनका बाद में तलाक हो गया था. खास बात ये है कि दोनों पत्नियों से तलाक होने के बाद भी आमिर खान के उनके साथ बहुत अच्छे और पारिवारिक रिश्ते हैं.

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और एंग्लो-इंडियन परिवार से आती हैं. उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश बैकग्राउंड से हैं. हालांकि गौरी खुद को गर्व से इंडियन बताती हैं. आमिर खान ने एक बातचीत में बताया था कि गौरी के दादा ब्रिटिश मूल के थे. लेकिन उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन किया था.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 05, 2026 05:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola