Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic Box Office Collection Day 4: भारत में 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘टॉक्सिक’, चौथे दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Toxic Box Office Collection Day 4: यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में दुनिया भर में 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म भारत में 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है.

Toxic Box Office Collection
टॉक्सिक ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

Toxic Box Office Collection Day 4: गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यश, कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हो गई है. इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर है. फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, भारत में भी इसकी कमाई 200 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है. रिलीज के चौथे दिन भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है. तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को मूवी ने कितना कारोबार किया है.

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था. टॉक्सिक ने पहले दि7न 101.10 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, दूसरे दिन इसने 37.65 करोड़ का कारोबार किया था. इसके बाद तीसरे दिन फिल्म ने 27.20 करोड़ का कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---

चौथे दिन टॉक्सक ने कमाए इतने करोड़

वहीं, रिलीज के चौथे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने 24.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की कमाई में तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन हल्की गिरावट देखने को मिली है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 24.3 प्रतिशत रही और कुल शोज 17,612 चले.

टॉक्सिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इस तरह से भारत में फिल्म ने चार दिनों में 190.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म भारत में 200 करोड़ कमाने के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं संडे के दिन भी फिल्म को अच्छा फायदा मिल सकता है. वहीं, दुनिया भर में इस फिल्म ने चार दिनों में 254.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म को लेकर बात करें तो गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी यह एक गैंगस्टर ड्रामा है. इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म का निर्माण वेंकट के.नारायण और एक्टर यश ने मिलकर किया है. यह केवीएन प्रोडक्शन और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी है. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम रोल में नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 4: शनिवार को ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ा फेरबदल, चौंका देगा चौथे दिन का कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 30, 2026 07:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola