Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja Shivaji Collection Day 6: दर्शकों को भा गई रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, 6 दिन में फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: रितेश स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. आइए फिल्म के 6 दिन की कमाई के बारे में जानते हैं

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10
Raja Shivaji Box Office Collection Day 10

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख की नई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ लगातार दर्शकों का दिल जीतने काम कर रही है. 1 मई को देशभर में रिलीज हुई इस फिल्म फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी आकर्षित कर रही है. फिल्म में सलमान खान ने अपने कैमियो से हर किसी को चौंका दिया है. कमाई के मामले में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. आइए इसके छठे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

6 दिन की कमाई

1 मई को शानदार ओपनिंग करते हुए राजा शिवाजी ने ₹11.35 करोड़ की बंपर कमाई की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है. बात करें रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार की कमाई के बारे में तो रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने छठे दिन ₹4.03 की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹57.44 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹48.43 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी हैं.

---विज्ञापन---

हिंदी बेल्ट में भी जमकर पसंद की जा रही ‘राजा शिवाजी’

वीकेंड के अलावा वीक डेज पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. मराठी भाषा के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद राजा शिवाजी हिंदी बेल्ट में भी बेहतरीन कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है. जल्द ही फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पर कर लेगी.

फिल्म में शामिल है ये शानदार किरदार

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी एक मल्टी स्टारर फिल्म है. इसमें हिंदी और मराठी सिनेमा के कई स्टार्स शामिल हैं. फिल्म में रितेश देशमुख के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, जीतेंद्र जोशी, सिद्धार्थ जाधव, विद्या बालन लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने कैमियो के लूटी महफिल

इसका निर्देशन खुद रितेश देशमुख ने किया है, जो फिल्म में लीड एक्टर के रोल में भी हैं. उन्होंने इसमें महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में सलमान खान ने अपने कैमियो से तहलका मचा दिया है. इस मूवी में सलमान ने जीवा माहाले की भूमिका को अदा किया है, जो महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक हुआ करते थे.

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2026 10:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola