Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर 9 महीने से छाई है ये स्पाई थ्रिलर सीरीज, 7 एपिसोड में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

---विज्ञापन---

OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन इसमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखती हैं. वहीं, आज हम ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी ही स्पाई थ्रिलर सीरीज के बारे में बात करेंगे, जो कि पिछले 9 महीनों से लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. इस सीरीज में 7 एपिसोड हैं और यह सस्पेंस, थ्रिलर, एक्शन से भरपूर है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ओटीटी पर 9 महीने से ट्रेंड कर रही है ये सीरीज

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं उसके अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं और जल्द ही मेकर्स इसका चौथा सीजन लेकर आ रहे हैं. हालांकि ओटीटी पर इसका तीसरा सीजन बीते 9 महीने से अपनी पकड़ बनाए हुए है.

---Advertisement---

द फैमिली मैन 3 में नजर आए ये कलाकार

हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन 3' है. इस सीरीज का डायरेक्शन राज एंड डीके ने किया है. सीरीज में मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियामणी, शारिब हाशमी, वेदांत सिन्हा, अश्लेषा ठाकुर, जयदीप अहलावत, निम्रत कौर जैसे कलाकार नजर आए हैं.

क्या है द फैमिली मैन 3 की कहानी

वेब सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक स्पाई थ्रिलर है. यह सीरीज नॉर्थ ईस्ट भारत में बढ़ते तनाव से शुरू होती है. साथ ही यह इंटरनेशनल लेवल पर एक राजनीतिक साजिश के बारे में भी दिखाया गया है. सीरीज में दिखाया जाता है कि नॉर्थ ईस्ट के विद्रोही समूहों के साथ केंद्र सरकार शांति समझौते की कोशिश कर रही है और इस बीच श्रीकांत तिवारी को वहां शांति बहाल करने और स्थिति को संभालने का काम सौंपा जाता है. जिसके बाद मुख्य विलेन रुकमा की एंट्री होती है, जो कि शांति समझौते का खेल पूरी तरह से बिगाड़ देता है. इस बीच श्रीकांत पर कई आरोप लगते हैं और उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट भी निकाला जाता है. सीरीज आपको एंडिंग तक बांधे रखेगी. इसमें तमाम ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे.

---Advertisement---

रिलीज के कई महीनों बाद भी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है सीरीज

बता दें कि सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी और रिलीज के कई महीनों बाद भी यह ट्रेंडिंग लिस्ट नें बनी हुई है. सीरीज अपनी मजबूत कहानी और शानदार कलाकारों के कारण लोगों को काफी पसंद आ रही है.

सीरीज को मिली IMDb पर शानदार रेटिंग

सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में आया था और दूसरा सीजन 2021 में रिलीज हुआ था. दूसरे सीजन में सामंथा रुथ प्रभु विलेन के रोल में दिखी थीं. वहीं सीरीज के तीसरे सीजन की कहानी को नए ट्विस्ट और बड़े सस्पेंस के साथ आगे बढ़ाया गया है. सस्पेंस, एक्शन, खुफिया मिशन और राजनीतिक साजिशों से भरपूर यह सीरीज उन दर्शकों के लिए शानदार विकल्प है, जिन्हें हर एपिसोड में नया ट्विस्ट और लगातार बढ़ता सस्पेंस पसंद आता है. बता दें कि इस सीरीज को IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Jun 14, 2026 05:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola