Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Main Actor Nahi Hoon: चुपके से आई Nawazuddin Siddiqui की फिल्म ने मारी बाजी, पहले ही दिन वसूला आधा बजट

Main Actor Nahi Hoon Box Office Collection Day 1: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की I Am Not An Actor ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत आगाज किया है, फिल्म ने पहले दिन बजट का लगभग आधा कलेक्शन अपने नाम कर लि ...और पढ़ें

---विज्ञापन---

Main Actor Nahi Hoon Box Office Collection Day 1: इन दिनों सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में लगी हुई हैं. हाल ही में रिलीज हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और पहले दिन ₹71 लाख की कमाई की है. फिल्म का बजट महज ₹1.5 करोड़ रुपये है. ऐसे में पहले दें 71 लाख की कमाई के साथ फिल्म ने अपने बजट का लगभग हिस्सा कमा लिया. इस फिल्म की प्रेरक कहानी ने दर्शकों को खास तरह से अपनी ओर आकर्षित किया है.

बॉक्स ऑफिस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जादू

बहुत ही छोटे से बजट में तैयार हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये फिल्म देशभर के लगभग 100 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन अपनी दमदार कहानी और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए इस फिल्म को लेकर गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है. जहां एक तरफ करोड़ों के बजट में बड़ी-बड़ी फिल्में बन रही हैं. वहीं महज 1.5 करोड़ में बनी ये फिल्म अपने ओपनिंग से साबित करती है कि दमदार कहानी और शानदार अभिनय के साथ छोटी फिल्में भी सफल हो सकती हैं.

---विज्ञापन---

दर्शकों की पसंद बनी ‘मैं एक्टर नहीं हूं’

फिल्म ने शानदार ओपनिंग करते हुए पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस 71 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसका बजट महज 1.5 करोड़ है. पोस्टर आउट होने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म को लेकर उत्साहित थे. रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसकी कहानी और किरदारों को खूब सराहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं. लीड रोल में नवाजुद्दीन का किरदार बेमिसाल बताया जा रहा है.

Main Actor Nahin Hoon

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ को आदित्य कृपलानी ने डायरेक्ट किया है. आदित्य ने इस फिल्म के जरिए एक अनोखा कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो यथार्थवाद और आत्ममंथन वाली कहानी को मिलाकर इंडी फिल्ममेकिंग की असली भावना को बरकरार रखती है. यही कारण है कि फिल्म की कहानी हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है. आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और भी अच्छी पकड़ बना सकती है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

---विज्ञापन---

First published on: May 09, 2026 04:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola