Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Krishnavataram: ‘राजा शिवाजी’ और ‘भूत बंगला’ के शोर के बीच चुपके से आई ये फिल्म, 4 दिन में छापे करोड़ों, कहानी ने जीता दिल

Krishnavataram: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में लगी हुई हैं. रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' और अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं हाल ही में आई इस फिल्म की कहानी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है

Krishnavataram Part 1 The Heart Box Office Collection

Krishnavataram: सिनेमाघरों में इन दिनों एक बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्में लगी हुई हैं. वहीं भूत बंगला, राजा शिवाजी, दादी की शादी, एक दिन और मैं एक्टर नहीं हूं जैसी फिल्मों के बीच चुपचाप आई फिल्म कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर कमाल करते दिख रही है. 7 मई को रिलीज हुई फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इसकी कमाई में भी हर दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. आइए, फिल्म के अबतक की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘कृष्णावतारम’ ने जमाई धाक

बॉक्स ऑफिस बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच जगह बनाने वाली फिल्म फिल्म कृष्णावतारम भाग 1: द हार्ट एक शानदार मायथोलॉजिकल मूवी है. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही कारण है कि फिल्म ने लिमिटेड सिनेमाघरों में रिलीज होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है और शानदार बिजनेस भी कर रही है. आइए इसकी 4 दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

चौथे दिन की कमाई

कृष्णावतारम भाग 1: द हार्ट को हार्दिक गज्जर ने डायरेक्ट की है. Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो रविवार यानी अपने रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया, जो शनिवार की कमाई के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं. शनिवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ कमाए थे. इसी के इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन अबतक 7.32 करोड़ और इसका ग्रॉस कलेक्शन 8.77 करोड़ हो गया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 9.80 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

पिछले दिनों की कमाई

---विज्ञापन---

बात करें पिछले दिनों कि तो कृष्णावतारम ने ओपनिंग डे पर 42 लाख का बिजनेस किया था. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ कमाए. तीसरे दिन इसकी कमाई 2.25 करोड़ रही. वहीं, चौथे दिन इसने 3.50 करोड़ का कारोबार किया. चारों दिन फिल्म की कमाई में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो कृष्णावतारम भाग 1: द हार्ट एक भक्ति फिल्म है, जिसे हार्दिक गज्जर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म कृष्णावतारम त्रयी का पहला पार्ट है. इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना, सुष्मिता भट और निवाशिनी कृष्णन लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी वेद व्यास द्वारा लिखित हिंदू संस्कृत ग्रंथ ब्रह्म वैवर्त पुराण पर आधारित है, जिसमें भगवान कृष्ण के राधा से वियोग के बाद और उनकी पत्नियों रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ उनके जीवन की घटनाओं को दिखाया गया है. फिल्म में कृष्ण के जीवन को सत्यभामा के दृष्टिकोण से दिखाया गया है. इसका बजट 150 करोड़ के है.

---विज्ञापन---

First published on: May 11, 2026 02:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola