Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने गुरुवार को की शानदार कमाई, 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 7वें दिन गुरुवार को काफी अच्छी कमाई की. इसके साथ ही अब ये फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7
Drishyam 3 Box Office Collection Day 7

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है. हालांकि, सातवें दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बाद भी इसने अच्छी कमाई की. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. चलिए जानते हैं कि ‘दृश्यम 3’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

‘दृश्यम 3’ की 7वें दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने सातवें दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई की. छठे दिन की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में 16.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एक हफ्ते बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

---विज्ञापन---

गुरुवार को कितनी रही ऑक्यूपेंसी?

सातवें दिन फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई के साथ-साथ ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट देखने को मिली. गुरुवार को पूरे भारत में फिल्म के कुल 15,758 शो चलाए गए, जिनकी औसत ऑक्यूपेंसी 17 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, सातवें दिन सुबह के शो में 8.54 प्रतिशत, दोपहर के शो में 14.15 प्रतिशत, शाम के शो में 17.85 प्रतिशत और रात के शो में 25.31 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। वहीं, बुधवार को सिनेमाघरों में फिल्म का कुल फुटफॉल 7,21,016 रहा.

400 करोड़ रुपये के करीब पहुंची फिल्म

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, अजय देवगन की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 383.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म 400 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है.

First published on: Oct 09, 2026 07:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola