---विज्ञापन---
भूत बंगला और धुरंधर 2 के निकले पसीना, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही 2 घंटे 36 मिनट की इस फिल्म ने कमाए 5450 करोड़
साल 2026 में ऐसे तो तमाम फिल्में रिलीज हुई हैं. 2026 की शुरुआत में सनी देओल की बॉर्डर 2, उसके बाद रणवीर सिंह की धुरंधर 2 जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है. धुरंधर 2 के बाद अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला भी चर्चा में बनी हुई है. धुरंधर 2 को एक ओर जहां रिलीज हुए 38 दिन बीत चुके हैं और लगातार अभी भी इसकी कमाई जारी है. वहीं, दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. लेकिन इन दोनों फिल्मों के बीच एक ऐसी मूवी है, जिसने 5450 करोड़ की कमाई कर ली है.
धुरंदर 2 और भूत बंगला कलेक्शन
दरअसल, धुरंधर 2 ने दुनिया भर में 1800 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, दूसरी ओर भूत बंगला ने दुनिया भर में 144 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि धुरंधर 2 की रफ्तार धीमी होती जा रही है और भूत बंगला अच्छा कलेक्शन कर रही है. लेकिन एक ऐसी फिल्म है जो 2 घंटे 36 मिनट की है, जो कि बीते 30 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है.
प्रोजेक्ट हैल मैरी
हम बात कर रहे हैं फिल्म 'प्रोजेक्ट हैल मैरी' की. जो दुनिया भर में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है. उनके मुताबिक फिल्म ने बीते हफ्ते 24.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे हफ्ते फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई. इसके अलावा तीसरे हफ्ते में 15 करोड़, चौथे हफ्ते में 6.50 करोड़ की कमाई की. इस तरह से फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 66 करोड़ कर लिया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 79.80 करोड़ हो गया है.
प्रोजेक्ट हैल मैरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं, इस फिल्म के बजट को लेकर बात करें तो यह एक हाई बजट मूवी है. इस मूवी का नेट प्रोडक्शन बजट जानकारी के मुताबिक 1882 करोड़ है, जबकि ग्रॉस बजट 2300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. हालांकि यह अभी दुनिया भर में अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने दुनिया भर में 5450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
प्रोजेक्ट हैल मैरी रेटिंग
इस तरह से यह फिल्म साल की सबसे बड़ी मूवीज में शामिल हो गई है और लगातार यह 30 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. इस मूवी को IMDB पर भी अच्छी रेटिंग मिली है. फिल्म को 8.4 की रेटिंग मिली है.
प्रोजेक्ट हैल मैरी स्टार कास्ट
बता दें कि फिल्म में रयान गोसलिंग, सैंड्रा ह्यूलर,मिलाना वैन्त्रुब जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म का डायरेक्शन फिल लॉर्ड, क्रिस मिलर ने किया है.