Thursday, 16 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कर दिया बड़ा खेला, जानें 29वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस सफर किसी ऐतिहासिक जीत जैसा है. भले ही चौथे हफ्ते में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन 1100 करोड़ का आंकड़ा पार करना यह साबित करता है कि फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. आइए जानते हैं फिल्म ने 29वें दिन कितना कलेक्शन किया...

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29: रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभग एक महीने का सफर पूरा कर लिया है और लगातार नए कीर्तिमान रच रही है. निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि कमाई के मामले में भी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं बॉक्स पर 29वें दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा…

1100 करोड़ का आंकड़ा पार

‘धुरंधर 2’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. फिल्म ने 29 दिनों में 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर है, क्योंकि ‘धुरंधर 2’ हिंदी में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बनी है.

---विज्ञापन---

29वें दिन की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 29वें दिन यानी चौथे गुरुवार को शाम 6 बजे तक करीब 1.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस कमाई के साथ, फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 1101.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

साप्ताहिक प्रदर्शन की रफ्तार

फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही थी. इसने पहले हफ्ते 674.17 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. वहीं दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद तीसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार काफी धीमी हो गई, लेकिन इतनी भी नहीं कि दूसरी फिल्मों को टक्कर न दे पाए. इसने तीसरे हफ्ते करीब 110.60 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की. वहीं चौथे हफ्ते में भी करोड़ों में कमाई जारी है.

कहानी और किरदारों का दम

फिल्म की कहानी एजेंट ‘हमजा अली माजरी’ (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुश्मन के देश में जाकर सत्ता का खेल पलट देता है. इसमें केवल एक्शन ही नहीं, बल्कि पावर गेम और इमोशनल ड्रामा भी है, जो दर्शकों को बांधे रखता है.

स्टार पावर का कमाल

रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों का अभिनय फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रहा है. इन सितारों की दमदार मौजूदगी ही वह मुख्य वजह है कि फिल्म रिलीज के एक महीने बाद भी दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित हैं.

First published on: Apr 16, 2026 06:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.