Wednesday, 1 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 14वें दिन भी नहीं रुक रही कमाई की रफ्तार

Dhurandhar 2 Box Office Report Day 14: आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की पावर-पैक परफॉर्मेंस ने 'धुरंधर 2' को भारतीय सिनेमा का एक 'अनमोल रत्न' बना दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म 1000 करोड़ के नेट कलेक्शन का वो शिखर छू पाएगी या नहीं? फिलहाल आइए जानते हैं इस फिल्म ने 14वें दिन कितनी कमाई की...

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया है. रिलीज के महज 14 दिनों के भीतर इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर ने 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. फिल्म की दहाड़ न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन बीत चुके हैं और आज यानी 14वें दिन भी इसकी कमाई की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. आइए जानते हैं आज कितनी हुई फिल्म की कमाई….

बॉलीवुड की नंबर-1 फिल्म बनी ‘धुरंधर 2’

अपने 14वें दिन के कलेक्शन के साथ ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 911.79 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है. इस आंकड़े के साथ इसने अपने ही पहले पार्ट (‘धुरंधर’ – 895 करोड़ लाइफटाइम) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब यह भारत में सबसे सफल और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

14वें दिन की कमाई और 900 करोड़ क्लब

sacnilk.com के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुधवार शाम 5:30 बजे तक फिल्म ने 11.87 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. रात के शो के बाद इस आंकड़े में और भी बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म ने 13वें दिन भी 27.75 करोड़ की मजबूत कमाई की थी, जो इसके जबरदस्त क्रेज को दर्शाता है.

‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने की तैयारी

‘धुरंधर 2’ अब भारत में 900 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी इंडियन फिल्म बन गई है. फिलहाल पहले नंबर पर ‘पुष्पा 2’ (1267.97 करोड़) और दूसरे पर ‘बाहुबली 2’ (1031 करोड़) है. जिस रफ्तार से रणवीर सिंह की यह फिल्म आगे बढ़ रही है, माना जा रहा है कि यह बहुत जल्द ‘बाहुबली 2’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को चुनौती देकर दूसरे नंबर पर कब्जा जमा लेगी.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ के पार

फिल्म का जादू सात समंदर पार भी सिर चढ़कर बोल रहा है. ‘धुरंधर 2’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1435.41 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म ने अकेले विदेशों (Overseas) से 358 करोड़ रुपये बटोरे हैं, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1091.42 करोड़ तक पहुंच गया है.

आखिरी 5 दिनों का प्रदर्शन

अगर पिछले 5 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर तहलका मचा दिया था. 10वें दिन 62.85 करोड़ और 11वें दिन 68.10 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई के बाद, वर्किंग डेज (सोमवार से बुधवार) में भी फिल्म ने औसतन 20-25 करोड़ के बीच का कारोबार जारी रखा है, जो इसकी लंबी रेस का घोड़ा होने का सबूत है.

First published on: Apr 01, 2026 06:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.