Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आंधी, रिलीज से पहले फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस तहलका मचा दिया है. रिलीज से पहले ही फिल्म करोड़ों का बिजनेस करती नजर आ रही है.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) रिलीज होने से पहले ही इतिहास रचती नजर आ रही है. 19 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इससे पहले मेकर्स ने इसके पेड प्रीव्यू ऐलान किए थे, जिसकी टिकटें बड़ी तेजी से बिकीं. वहीं अब एडवांस बुकिंग के मामले में भी इसे लेकर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है.

धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग खुलते ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म ओपनिंग डे पर जबरदस्त रिकॉर्ड बना सकती है. ट्रेड एनालिस्ट्स और सैकनिल्कके अनुसार, पेड प्रीव्यू (18 मार्च) के लिए 37.11 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जबकि पहले दिन (19 मार्च) की एडवांस सेल्स 22.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इन दोनों आंकड़ों को जोड़े तो ये भारत में इसका कुल प्री-सेल्स 119.81 करोड़ रुपये के आसपास है.

---विज्ञापन---

दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ की आंधी

रिपोर्ट्स की माने, तो अबतक इसके 6.1 लाख से ज्यादा टिकट्स और 10,000 से ज्यादा शोज में बिक चुके हैं. इंडिया के अलावा बाकि देशों में भी ये फिल्म तूफान मचाने जा रही है. ओवरसीज मार्केट में भी इसकी जबरदस्त अर्निंग हो रही है. ओवरसीज वीकेंड प्री-सेल्स 60 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गए हैं. नॉर्थ अमेरिका में फिल्म को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. यहां प्रीमियर सेल्स से अकेले धुरंधर 2 ने $1.31 मिलियन (लगभग 11 करोड़ रुपये) कमा लिए हैं, वहीं पूरे ओपनिंग वीकेंड के प्री-सेल्स $4 मिलियन क्लब में दाखिल हो गए हैं.

तेजी से बुक हो रहीं टिकटें

पूरे देशभर में धुरंधर 2 को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. वहीं कुछ शहरों में महंगी टिकट के बावजूद दर्शक इसकी तेजी से टिकटें बुक कर रहे हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 16, 2026 11:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola