Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deva BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी शाहिद की फिल्म! अब तक कितनी कमाई?

Deva Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर की 'देवा' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मूवी ने अभी तक 25 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। आइए आपको बताते हैं मूवी का अब तक का कलेक्शन कितना है?

---विज्ञापन---

Deva Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर की एक्शन मूवी ‘देवा’ लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं पांचवें दिन ही मूवी की हवा निकल गई। बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कलेक्शन के मामले में मूवी अभी तक 25 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। सुर्खियां बटोरने के बाद भी मूवी खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी का कलेक्शन अभी तक कितना हुआ है?

अब तक की कमाई

पांचवें दिन मूवी ने सिर्फ 2.35 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी भी 8.12% थी। वहीं सुबह के शो 4.84%, दोपहर के शो 7.69%, शाम के शो 8.27% और रात के शो 11.68% रहे। वहीं चौथे दिन की बात करें तो मूवी ने बीते सोमवार मूवी ने 2.75 करोड़ की कमाई की। 85 करोड़ के लागत में बनी ये मूवी अभी तक 24.25 करोड़ ही कमा पाई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Top 10 TV Stars: पॉपुलैरिटी में Karanveer Mehra, Vivian Desena और Rajat Dalal में कौन आगे? देखिए लिस्ट

---विज्ञापन---

पहले दिन की कमाई

‘देवा’ ने पहले दिन 5.5 करोड़ की अच्छी शुरुआत की। वहीं वीकेंड पर भी ये आंकड़ा बढ़ता दिखाई दिया। बीते शनिवार जहां मूवी ने 6.4 कमाए तो वहीं रविवार को आंकड़ा और बढ़ता दिखाई दिया। बीते रविवार का मूवी का कलेक्शन 7.25 करोड़ का हुआ। लेकिन वीकेंड के बाद ही मूवी की कमाई में गिरावट आ रही है।

मूवी की कास्ट

मूवी में शाहिद कपूर काफी टाइम बाद एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके लुक्स, डांस और एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। शाहिद के साथ-साथ मूवी में पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं। पूजा और शाहिद के साथ कुबरा सैत, पावेल गुलाटी और प्रवेश राणा भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं Prem Dhillon? जिसके घर के बाहर हुई फायरिंग, सिद्धू मूसेवाला से क्या है कनेक्शन

First published on: Feb 05, 2025 06:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola