Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9: ‘कॉकटेल 2’ की 9वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार, शनिवार को कर डाला इतना कलेक्शन

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसने दुनियाभर में 9 दिनों 120.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, दूसरे सप्ताह में इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है.

---विज्ञापन---

Cocktail 2
Cocktail 2

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’, 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि, धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट भी देखने को मिल रही है.दूसरी ओर, अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को रिलीज हुई है, जिसके बाद कॉकटेल 2 की कमाई पर भी असर पड़ा है. आइए, फिल्म की शनिवार की कमाई पर एक नजर डालते हैं.

9वें दिन कॉकटेल 2 ने किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकटेल 2 ने शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 24 प्रतिशत रही और इसके कुल 3,946 शो चले. फिल्म ने भारत में 9 दिनों में कुल 78.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 120.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

8 दिनों में कॉकटेल 2 ने कमाए इतने करोड़

हालांकि, फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत रही थी। इसने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसी तरह दूसरे दिन 16.25 करोड़ रुपये, जबकि तीसरे दिन 17.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 6.75 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6.75 करोड़ रुपये, छठे दिन 5.25 करोड़ रुपये, सातवें दिन 4.25 करोड़ रुपये और आठवें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

कॉकटेल 2 जल्द तोड़ेगी कॉकटेल का रिकॉर्ड

बता दें कि कॉकटेल 2 अपने पहले पार्ट कॉकटेल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है. कॉकटेल ने दुनियाभर में 126 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि कॉकटेल 2 ने महज 9 दिनों में 120.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ऐसे में यह जल्द ही अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म की कहानी?

अगर फिल्म की बात करें तो यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो लव ट्रायंगल पर आधारित कहानी को दर्शाती है. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 15: शुक्रवार को दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बनाई बढ़त, 15वें दिन किया इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2026 06:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola