Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का जलवा, 21वें दिन फिल्म ने की धमाकेदार कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21: अक्षय कुमार स्टारर 'हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला की मजेदार कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है

---विज्ञापन---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21: अक्षय कुमार कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला अब अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है. फिल्म की कमाई लगातार जारी है. इसकी शानदार कमाई हर किसी का दिल जीत रही है. 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ के पार कमाई कर ली है और जल्द ही 300 करोड़ के करीब पहुंच सकती है. आइए इसके 21वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

21वें दिन की कमाई

अक्षय कुमार की भूत बंगला ने गुरुवार 21 दिन पूरे कर लिए. 21वें दिन फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, भूत बंगला ने अपने रिलीज के 21वें दिन अबतक 1.47 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹177.67 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹149.72 करोड़ हो गया है, हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

दर्शकों की पहली पसंद बनी ‘भूत बंगला’की

बॉक्स ऑफिस पर कई और फिल्में भी लगी हुई हैं, लेकिन भूत बंगला की तरफ दर्शक ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींच रहे हैं. अक्षय कुमार की ये हॉरर-कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हिट हो चुकी है. इसने कथित तौर पर अपना 120 करोड़ का बजट वसूल लिया है.

फिल्म की कहानी

बात करें फिल्म की तो हॉरर और कॉमेडी से भरपूर भूत बंगला की कहानी मंगलपुर गांव की है, जहां वधूसुर नाम का एक रहस्यमई राक्षस है, जो मंगलपुर गांव में किसी को शादी नहीं करने देता. ऐसे में गांव की भूतिया हवेली लंदन में रह रहे आचार्य (अक्षय) को विरासत में मिलती है और वो उस हवेली में अपनी बहन की शादी की योजना बनाता है. इसके आगे की कहानी एक गहरे रहस्य को दिखाती है, जिसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

---विज्ञापन---

First published on: May 07, 2026 10:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola