---विज्ञापन---

Zindagi Na Milegi Dobara 2 पर आया बड़ा अपडेट, एक बार फिर साथ दिखेंगे Hrithik, Farhan और Abhay!

Zindagi Na Milegi Dobara 2: जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2 को लेकर हाल ही में बड़ा अपडेट आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट बन रहा है और इसमें ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर एक बार फिर से साथ दिखाई देंगे.

Zindagi Na Milegi Dobara 2
Zindagi Na Milegi Dobara 2

Zindagi Na Milegi Dobara 2: जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी साल 2011 की फिल्म जिंदगी ना मिलेगा दोबारा जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म में ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर, कल्कि कोचलिन और अभय देओल नजर आए थे. फिल्म ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था. मूवी में ऋतिक रोशन का अर्जुन वाला किरदार, अभय बतौर कबीर और फरहान अख्तर बतौर इमरान लोगों को खूब पसंद आए थे. वहीं, अब एक बार फिर से ये तीनों एक्टर्स साथ नजर आने वाले हैं. हाल ही में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2 को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2 में साथ आएगी तिगड़ी

दरअसल, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक जोया अख्तर ने फिल्म के दूसरे पार्ट का पहला ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है और एक बार फिर से ऋतिक, अभय और फरहान एक साथ नजर आने वाले हैं. मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक सीक्वल पहले पार्ट की घटनाओं को दोहराएगा नहीं. बल्कि यह तीनों किरदारों की लाइफ में आए बदलावों के बारे में होगा. पोर्टल के एक करीबी सूत्र के मुताबिक जोया एक ऐसी कहानी बनाना चाहती है जो पुरानी यादों पर आधारित न होकर कुछ नया पेश करें.

---विज्ञापन---

कुछ ऐसी होगी फिल्म के दूसरे पार्ट की कहानी

सूत्र ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बताया, “जोया ने आखिरकार एक ऐसा ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, जिससे वह संतुष्ट हैं. उनका हमेशा से यही मानना था कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का सीक्वल तभी बनेगा जब उसमें कुछ नयापन होगा. यह पुरानी यादों को दोहराने वाली फिल्म नहीं है. फिल्म बीते समय और तीनों कैरेक्टर की लाइफ में आए बदलावों को दिखाती है.”

जोया अख्तर है दहाड़ 2 में व्यस्त

हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट और कलाकारों को लेकर कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है और ना ही मेकर्स ने इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. बता दें कि जोया अख्तर इन दिनों वेब सीरीज दहाड़ 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं.

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh ने इस कारण छोड़ी Don 3! फरहान अख्तर का प्रोडक्शन हाउस मांग रहा हर्जाना

First published on: Feb 10, 2026 01:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.