Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tripti Dimri ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की कोजी फोटोज

तृप्ति डिमरी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. वह बीते कुछ वक्त से सैम मर्चेंट के साथ डेटिंग को लेकर खबरों में छाई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट को उनके बर्थडे पर खास अंदाज में बधाई दी है.

Tripti Dimri-Sam Merchant
Tripti Dimri-Sam Merchant

Tripti Dimri-Sam Merchant: अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ओ रोमियो की रिलीज की तैयारी कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर नजर आएंगे. यह पहली बार है, जब दोनों एक्टर्स एक साथ किसी फिल्म के लिए साथ दिखेंगे. फिल्म के प्रमोशन के बीच तृप्ति डिमरी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखाई दे रही हैं. उन्होंने बेहद खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

तृप्ति ने सैम को किया बर्थडे विश

दरअसल, तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. उन्होंने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट को उनकी जन्मदिन की बधाई देते हुए, तीन तस्वीरों का कोलाज बनाकर पोस्ट किया है. इन तीनों फोटोज में तृप्ति स्माइल करते हुए दिख रहे हैं. एक फोटो तृप्ति और सैम ने सिर पर हेलमेट पहना है. वहीं, दूसरी तस्वीर में सैम ने तृप्ति के कंधे पर हाथ रखा है और तीसरी फोटो में तृप्ति ने सैम के कंधे पर हाथ रखा है. फोटोज में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “‘जन्मदिन मुबारक हो सैम. भगवान आपका भला करे. आप चुपचाप दूसरों को बहुत कुछ देते हो.’

---विज्ञापन---

कौन हैं सैम मर्चेंट

तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम ने बीते दिनों ओ रोमियो के ट्रेलर रिलीज पर भी अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने ट्रेलर से तृप्ति की फोटो कैप्चर करके शेयर की थी. बता दें कि सैम मर्चेंट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. उन्होंने काफी वक्त तक मॉडलिंग की है और साल 2002 में वह ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉम्पिटिशन भी जीत चुके हैं. इन सभी के अलावा वह बिजनेस भी करते हैं और गोवा में कई महंगी प्रॉपर्टीज के मालिक हैं. वहीं,तृप्ति और सैम के रिश्ते के बारे में बात करें तो उन्होंने ऑफिशियल तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. हालांकि कई बार दोनों को साथ देखा गया है.

इस दिन रिलीज होगी ओ रोमियो

काम को लेकर बात करें तो तृप्ति डिमरी जल्द ही ओ रोमियो में दिखेंगी. इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- इस स्टार किड की Orry संग बढ़ती नजदीकियां देख डर गईं थीं एक्टर की मां? जानें पूरा मामला

First published on: Jan 30, 2026 05:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola