Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरी भगवान, मेरी खूबसूरत मम्मी…’, सुजैन खान को आई मां जरीन खान की याद, इमोशनल पोस्ट वायरल

Sussanne Khan Get Emotional For Mother Zarine Khan: सुजैन खान ने अपनी मां जरीन खान को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Sussanne Khan Gets Emotional For Mother Zarine Khan
भावुद हुईं सुजैन खान

Sussanne Khan Gets Emotional For Mother Zarine Khan: बॉलीवुड एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन हो गया है. शुक्रवार को 81 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. उसी दिन उनके बेटे जायद खान ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मां जरीन खान का अंतिम संस्कार किया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं. इन तस्वीरों में संजय खान से लेकर सुजैन खान तक दुख और गम के सागर में डूबे दिखाई दिए. वहीं, सुजैन खान ने अपनी मां जरीन खान को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जो इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि सुजैन ने इस पोस्ट में अपनी मां के लिए क्या कुछ लिखा है?

सुजैन खान का इमोशनल पोस्ट

अपनी मां जरीन खान को खोने के बाद से ही सुजैन खान दुखी और टूटी हुई नजर आ रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मां जरीन खान को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने मां के साथ की कुछ प्यारी यादें शेयर की और उन्हें श्रद्धांजलि दी. सुजैन खान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए कई खास पलों की झलक दिखाई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Entertainment News LIVE: 47 की हुईं ‘बिग बॉस’ की ये एक्स कंटेस्टेंट, ‘हक’ की कमाई में आया उछाल

‘मेरी भगवान, मेरी खूबसूरत मम्मी…’

इस वीडियो पोस्ट के साथ सुजैन खान ने कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही. सुजैन ने लिखा, ‘मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी भगवान, मेरी जिंदगी… हमारी खूबसूरत मम्मी… आप हमेशा हमारी गाइडिंग लाइट रहेंगी. आपने हम सबको अपनी तरह से जीना सिखाया है… ग्रेस और प्यार के साथ. काश हम सब भी आपकी तरह आधे भी अच्छे बन पाएं, तो हमारी जिंदगी खुशहाल होगी. हम आपसे प्यार से भी ज्यादा, जिंदगी से भी ज्यादा प्यार करते हैं और अब जब तक हम सब दोबारा नहीं मिलते और एक साथ हंसते और नाचते नहीं हैं, आप स्वर्ग में फरिश्तों को प्यार करना सिखाना. वे बहुत खुशकिस्मत हैं कि आप उनके साथ हैं. हैं.आप हमारे दिल अपने साथ ले गईं.’

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सितारों ने व्यक्त की संवेदना

उनकी इस पोस्ट पर अभय देओल, सोनल चौहान, रिया चक्रवर्ती, रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर, रवीना टंडन, प्रीति जिंटा, हुमा कुरैशी, महीप कपूर और करिश्मा तन्ना समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्ट किया है. सभी ने कमेंट सेक्शन में संवेदना व्यक्त की.

First published on: Nov 09, 2025 12:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola