Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सेंसर बोर्ड भी हुआ ‘Border 2’ का मुरीद! सनी देओल की फिल्म को बिना किसी कट के मिली हरी झंडी, जानें फिल्म की रेटिंग और रन टाइम

Border 2 Certication: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने हरी झंडी दे दी है. खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट के पास किया गया है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे लंबी वॉर फिल्मों में से एक बनने जा रही है. आइए जानते हैं फिल्म की रेटिंग, रनटाइम और कास्ट से जुड़ी हर जानकारी...

---विज्ञापन---

Border 2 Midnight Shows
Border 2 Midnight Shows

Border 2 Certication: 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के सीक्वल का इंतजार अब खत्म होने को है. सनी देओल एक बार फिर पर्दे पर दहाड़ने के लिए तैयार हैं. गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हो रही ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. हाल ही में फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है, जिससे इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. इस फिल्म में सिर्फ आर्मी ही नहीं, बल्कि नेवी और एयरफोर्स का भी तालमेल देखने को मिलेगा. सेंसर बोर्ड की रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि मेकर्स ने इस बार युद्ध के मैदान को बहुत बड़े और वास्तविक स्तर पर दिखाने की कोशिश की है.

बिना किसी कट के मिली मंजूरी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘बॉर्डर 2’ को बिना किसी बदलाव या कट के पास कर दिया है. इसका मतलब है कि दर्शकों को निर्देशक अनुराग सिंह का विजन बिल्कुल वैसा ही देखने को मिलेगा जैसा उन्होंने सोचा था.

---विज्ञापन---

U/A रेटिंग और उम्र की सीमा

फिल्म को ‘U/A 13+’ सर्टिफिकेट दिया गया है. इसका मतलब है कि 13 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे इसे आसानी से देख सकते हैं, जबकि छोटे बच्चों के लिए माता-पिता की सलाह जरूरी है. यह फिल्म परिवारों और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है.

सबसे लंबी वॉर फिल्मों में शामिल

फिल्म का कुल रनटाइम 3 घंटे 16 मिनट है. यह बॉलीवुड की सबसे लंबी युद्ध फिल्मों में से एक है. मेकर्स का मानना है कि इतनी लंबी अवधि कहानी की गहराई और हर पात्र के साथ न्याय करने के लिए जरूरी थी.

---विज्ञापन---

बड़ी और प्रभावशाली स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन (मेजर होशियार सिंह दहिया), दिलजीत दोसांझ (फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों) और अहान शेट्टी (लेफ्टिनेंट कमांडर एम.एस. रावत) मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह तिकड़ी जल, थल और नभ के मोर्चों पर दुश्मनों का मुकाबला करेगी.

रिलीज डेट और एडवांस बुकिंग

‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार यानी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी तेज है और यह पहले ही करोड़ों का कारोबार कर चुकी है. फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 21, 2026 01:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola