Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरा जमीर नहीं मानता…’ पान मसाला के एड विवाद पर ये क्या बोल गए सनी देओल?

Sunny Deol Big Statment on Pan Masala Endorsements: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने पान मसाला प्रोडक्ट के साथ ब्रांड डील को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

Sunny Deol Big Statement on Pan Masala Endorsements: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बटवारा 1947’ के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की वजह से सुर्खियों में हैं, जहां मूवी शानदार कमाई कर रही है. लेकिन इस बार सनी देओल अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही सनी देओल ने ब्रांड डील को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार पान मसाला प्रोडक्ट के विज्ञापन को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. सनी ने कहा कि उन्हें कई बार पान मसाला प्रोडक्ट के एड्स का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने हर बार ठुकरा दिया.

कभी करूंगा भी नहीं…

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे सनी देओल से जब पूछा गया कि वो पान मसाला ब्रांड्स का एड क्यों नहीं करते. इस सवाल के जवाब में सनी ने कहा, ‘मैं पान मसाला के एड नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं. मैं इनमें से कुछ भी नहीं करूंगा. आते हैं पर नहीं करूंगा. मैं ऐसी कोई चीज नहीं करना चाहता जिस पर मुझे विश्वास न हो. मैं इन सब चीजों को मानता नहीं हूं. मुझे नहीं लगता कि इसका प्रमोशन करना सही है.’ उन्होंने बताया कि इसी सोच ने उनके कई बाकी करियर ऑप्शन पर भी इम्पेक्ट किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह के कई ऑफर्स मिले, जिसे उन्होंने सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वे उनके पर्सनल वेल्यू से मेल नहीं खाते थे.

---विज्ञापन---

मेरा जमीर नहीं मानता…

सनी देओल ने कहा, ‘कितनी चीजें नहीं करता क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता इसलिए और जो करनी होती है वो कर लेता हूं.’ इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि बाकी एक्टर्स की तुलना में वो कमर्शियल एड्स की इंडस्ट्री में इतने कम एक्टिव क्यों हैं. सनी ने कहा, ‘अगर मैं भारत का प्रतिनिधित्व करता हूं और हर चीज का प्रतिनिधित्व करता हूं, तो फिर विज्ञापन मेरे पास क्यों नहीं आते? मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं है. जैसे पहले फिल्में नहीं मिलती थीं, वैसे ही विज्ञापनों के बारे में भी मुझे कुछ पता नहीं है.’

First published on: Aug 16, 2026 10:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola