सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी, जो कि भारत पाकिस्तान के विभाजन पर बनी एक लव स्टोरी पर आधारित है. वहीं, इस मूवी का सीक्वल साल 2023 में आया था और यह भी जबरदस्त हिट रही थी. इस मूवी के बाद से फैंस को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, अब अमिषा पटेल ने गदर 3 को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है.
अमीषा पटेल ने गदर 3 पर दिया बड़ा अपडेट
दरअसल, अमीषा पटेल ने अपने लेटेस्ट ट्विटर पोस्ट से गदर 3 का अपडेट शेयर करते हुए फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने X पर इसको लेकर कंफर्मेशन देते हुए लिखा, ” गदर 3 ज़रूर आएगी और जब आएगी, थिएटर में हंगामा मच जाएगा. दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से… गदर जैसे ब्रांड के लिए बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ तो न्यूनतम आंकड़ा है और इस बार इसका पैमाना और स्क्रिप्ट और भी बड़ी और धमाकेदार होगा. तैयार रहिए.
GADAR 3 will come fr sure and JAB aayegi . Theatre mein hungama mach Jayega . With audiences love and gods blessings .. 500 cr is just the minimum nos at the box office for a brand like GADAR 👌👌🙏🏻❤️and this time the scale and script willl be even bigger and dhamakedar . Be…
---विज्ञापन---— ameesha patel (@ameesha_patel) May 8, 2026
लोगों ने पोस्ट पर किए कमेंट्स
वहीं, एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि गदर 3 बनाना सही नहीं है. एक यूजर ने लिखा, “धुरंधर के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. उम्मीद है कि अब वे ऐसे बेकार के सींस से बचेंगे जिसमें हीरो के एक ही मुक्के से 10 लोग उड़ जाते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, “मैडम, गदर 2 में मज़ा नहीं आया था, सच में, स्क्रिप्ट के लिहाज़ से. अनिल शर्मा को वाकई बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. गदर के सीक्वल की वजह से चल गया है. अभी सनी देओल एक अलग ही लेवल पर हैं, आपको बॉर्डर 2 देखनी चाहिए तब आपको पता चलेगा कि असल सीक्वल कैसे बनते हैं.
गदर 2 ने कमाए थे इतने करोड़
वहीं, आपको बता दें कि 2023 में रिलीज हुई गदर 2 का बजट 75 करोड़ था और इस मूवी ने दुनिया भर में 686 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को IMDb पर 5.1 की रेटिंग मिली थी. इन सभी के अलावा सनी देओल अन्य फिल्मों पर काम कर रहे हैं. वह जल्द ही लाहौर 1947, एंटनी और रामायण में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- Anne Hathaway से Meryl Streep तक, जानें कितनी है Devil Wears Prada 2 स्टार कास्ट की सैलरी