---विज्ञापन---

Anne Hathaway से Meryl Streep तक, जानें कितनी है Devil Wears Prada 2 स्टार कास्ट की सैलरी

द डेविल वियर्स प्राडा साल 2006 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के दो दशक के बाद अब इसका सीक्वल 1 मई 2026 को रिलीज हो चुका है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल हुई है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते में 300 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है. द डेविल वियर्स प्राडा 2 को दुनिया भर में लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, वैरायटी की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टार कास्ट मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट ने 2006 की मूल फिल्म की तुलना में ज्यादा फीस चार्ज की है. इन स्टार्स की फीस चौंकाने वाली है.

मेरिल स्ट्रीप

दरअसल, मेरिल ने फिल्म में मिरांडा प्रीस्टली के रूप में वापसी की हैं. 21 बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इस एक्ट्रेस ने रिपोर्ट्स के मुताबिक सीक्वल फिल्म के लिए 12.5 मिलियन डॉलर फीस चार्ज की है.

---Advertisement---

ऐनी हैथवे

वहीं, एक्ट्रेस ऐनी हैथवे ने सीक्वल फिल्म में एंड्रिया सैक्स का रोल अदा किया है. उन्होंने भी अपने इस किरदार के लिए 12.5 मिलियन डॉलर चार्ज किए हैं.

एमिली ब्लंट

लिस्ट में एक्ट्रेस एमिली ब्लंट भी हैं, जिन्होंने सीक्वल में अपनी एमिली चार्लटन की भूमिका दोहराई है और इस मूवी के लिए उन्होंने रिपोर्ट्स के मुताबिक 12.5 मिलियन डॉलर फीस चार्ज की है.

---Advertisement---

द डेविल वियर्स प्राडा 2 स्टार कास्ट को मिल सकता है बोनस

द डेविल वियर्स प्राडा 2 जैसा कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. तो रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि तीनों एक्ट्रेसेस ने बॉक्स ऑफिस बोनस के लिए भी बात की है. इस तरह का बोनस मिलना हॉलीवुड इंडस्ट्री में आम है. सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि अगर फिल्म इसी तरह से परफॉर्म करती है तो हर एक स्टार को 20 मिलियन डॉलर तक मिल सकते हैं.

द डेविल वियर्स प्राडा 2 में नजर आए ये कलाकार

द डेविल वियर्स प्राडा 2 का निर्देशन डेविड फ्रैंकल ने किया है. इस फिल्म में मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे, एमिली ब्लंट और स्टेनली टुची अहम भूमिका में नजर आए हैं. इस सीक्वल में केनेथ ब्रनाघ, लूसी लियू, जस्टिन थेरॉक्स और सिमोन एशले समेत कई नए चेहरे भी देखने को मिले हैं. फिल्म में फैशन आइकन डोनाटेला वर्साचे और लेडी गागा ने भी कैमियो किया है.

द डेविल वियर्स प्राडा 2 की कहानी

कहानी को लेकर बात करें तो यह मिरांडा प्रीस्टली के आस पास घूमती है, जो कि प्रिंट मीडिया के पतन के दौर से गुजर रही है और साथ ही अपनी एक्स असिस्टेंट एमिली चार्लटन का सामना कर रही है. जो अब एक उच्च पद पर है.

First published on: May 09, 2026 01:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.