---विज्ञापन---
The Odyssey ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, क्रिस्टोफर नोलन का फिर दिखा जादू, जानें ट्रेलर की 5 खास बातें
ऑस्कर अवॉर्ड विनर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन एक बार फिर से शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं. मंगलवार शाम को उनके डायरेक्शन में बनने वाली द ओडिसी का ट्रेलर रिलीज किया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. एक्शन, थ्रिलर से भरपूर इसकी चारों ओर चर्चा हो रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि आखिर इसमें क्या खास है.
द ओडिसी ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत ओडिसस से होती, जो कि बीते दस सालों से ट्राय में वॉर लड़ रहा है और 10 साल बाद वह घर वापसी की तैयारी करता है. इस बीच ओडिसस तमाम मुश्किलों का सामना करता है. घर वापसी में वह समुद्री तूफान से लेकर तमाम दुश्मनों से मिलता है, जो उसे रोकने की कोशिश करते हैं. इस बीच उसकी बढ़ती उम्र और थका हुआ शरीर भी देखने को मिलता है. लेकिन अपनी पत्नी और बेटे टेलीमेक्स से मिलने की उसकी इच्छा इस यात्रा को जारी रखती है. बता दें कि पत्नी का रोल ऐना हैथवे ने किया है और बेटे का रोल टॉल हॉलैंड ने निभाया है. फिल्म दुनिया भर में 17 जुलाई 2026 को रिलीज होगी.
किताब पर बनी है द ओडिसी का कहानी
ट्रेलर को लेकर खास बातों पर ध्यान दे, तो द ओडिसी फिल्म ग्रीक माइथोलॉजी पर आधारित है, जिसकी कहानी 2800 साल पहले होमर की लिखी ओडिसी पर बनी है. होमर ने ओडिसी पर 24 किताबें लिखी हैं. हालांकि क्रिस्टोफर अपनी इस मूवी में सिर्फ ओडिसीज की घर वापसी की कहानी दिखाने वाले हैं.
क्रिस्टोफर नोलन हैं शानदार डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन एक ऑस्कर विनर डायरेक्टर हैं, जो कि अपनी बेहतरीन फिल्म ओपेनहाइमर और द डार्क नाइट के लिए जाने जाते हैं.इतना ही नहीं उनकी फिल्म ओपेनहाइमर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी और इस मूवी ने ऑस्कर भी अपने नाम किया था. इस तरह से एक बार फिर से क्रिस्टोफर नोलन द ओडिसी के जरिए अपना जादू बिखरने को तैयार हैं.
द ओडिसी बजट
इसके अलावा बता दें कि द ओडिसी हॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मूवी 2377 करोड़ के बजट में तैयार हुई है.
द ओडिसी में मिलेगा जबरदस्त एक्शन
द ओडिसी के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है. हर एक सीन में पुराने दौर की झलक दिखने को मिल रही है. जो कि इसे खास बनाता है. एक्शन पसंद करने वाले लोगों को यह मूवी काफी पसंद आने वाली है.
रियल लोकेशन पर शूट हुई है द ओडिसी
नोलन ने अपनी हर फिल्म की तरह 'द ओडिसी' को भी रियल लोकेशन पर शूट किया है.यह फिल्म चार महीनों तक खुले समुद्र में शूट की गई है. ‘द ओडिसी’ को एक-दो जगह नहीं, बल्कि 7 अलग-अलग देशों में शूट किया गया है. इनमें मोरक्को, ग्रीस, इटली, आइसलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टर्न सहारा और माल्टा शामिल हैं.