Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sky Force एक्टर Veer Pahariya एक बार फिर हुए ट्रोल, नेपोटिज्म के सवाल को इग्नोर करना पड़ा भारी

Sky Force Actor Veer Pahariya: स्काई फोर्स एक्टर वीर पहाड़िया इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को हाल ही में एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा।

---विज्ञापन---

Sky Force Actor Veer Pahariya: ‘स्काई फोर्स’ एक्टर वीर पहाड़िया सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद वीर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को ओवरएक्टिव पीआर टीम रखने के लिए काफी ट्रोल किया गया। वहीं एक बार फिर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल वीर को नेपोटिज्म के सवाल को इग्नोर करना काफी भारी पड़ गया। अब वो सोशल मीडिया पर रील्स और मीम्स में छा गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर क्या था सवाल?

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: ना दीपिका, ना तेजस्वी! फराह को इस कंटेस्टेंट ने किया इंप्रेस; कहा- सरप्राइज पैकेज…

---विज्ञापन---

क्या था सवाल?

बॉलीवुड में डेब्यू के बाद जहां एक तरफ लोग उनके फिल्म इंडस्ट्री के जुड़ाव पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनकी दूसरी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर से नेपोटिज्म का सवाल पूछा गया। जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हुए। दरअसल करण जौहर, सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। इस पर जब वीर का जवाब मांगा गया तो वीर की टीम ने बीच में ही टोक दिया और कहा कि उनको इसका जवाब देने की जरूरत नहीं है।

Veer sir refuses to answer question about nepotism, Kjo and Ibrahim!
byu/Urbanaatma inBollyBlindsNGossip

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वहीं वीर ने कहा कि उन्हें इसका जवाब देने में कोई आपत्ति नहीं है। फिर भी उन्होंने जवाब नहीं दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वो इसका जवाब अगली बार देंगे। अब सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप खूब वायरल हो रही है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

क्या बोले यूजर्स?

रेडिट पर इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘वीर अपनी पीआर टीम के साथ काफी अच्छे से जुड़ा है। बिना अपनी टीम के जवाब भी नहीं दे पा रहा है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जैसे इसे सही तरीके से फिल्म मिली है। ये अजीब है।’ बता दें अक्षय और वीर की मूवी स्काई फोर्स 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं इसमें वीर के साथ सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आईं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Top 10 TV Stars: पॉपुलैरिटी में Karanveer Mehra, Vivian Desena और Rajat Dalal में कौन आगे? देखिए लिस्ट

First published on: Feb 05, 2025 09:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola