Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman की ‘सिकंदर’ के टीजर की रिलीज पोस्टपोन, Manmohan Singh के निधन के चलते फैसला

Sikandar Teaser Postponed: सलमान खान के बर्थडे यानी 27 दिसंबर पर रिलीज होने जा रही फिल्म सिकंदर के टीजर की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। इस फैसले को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते लिया गया है।

---विज्ञापन---

Sikandar Teaser Postponed
Sikandar Teaser Postponed

Sikandar Teaser Postponed: सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर ने अपकमिंग फिल्म सिकंदर का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया। इस दौरान फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर भी रिलीज होना था। लेकिन अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। इस फैसले को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के शोक में लिया गया है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस से समझने की अपील की है। आइए जानते हैं कि अब इस टीजर को कब रिलीज किया जाएगा?

कब रिलीज होगा फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर?

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर उनके जन्मदिन पर, यानी 27 दिसंबर को रिलीज होना था। इस बात की जानकारी सलमान के इंस्टाग्राम पर फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी करते हुए दी गई थी।लेकिन अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के शोक में लिया गया। मेकर्स ने यह भी बताया कि अब ‘सिकंदर’ का टीजर 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा। इस जानकारी को शेयर करते हुए मेकर्स ने राष्ट्र के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। साथ ही फैंस से समझने की अपील की है।

---विज्ञापन---

मेकर्स ने किया पोस्ट

फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बताया है, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन से हमें काफी दुख है। इस कारण बड़े खेद के साथ हमें टीजर की रिलीज को पोस्टपोन करना पड़ रहा है।”

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Salman Khan बॉलीवुड में कब-कब बने ‘प्रेम’? असली जिंदगी में रियल प्रेम को तरसे

फिल्म सिकंदर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

सलमान खान और फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार शाम को फिल्म सिकंदर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए अनाउंस किया था कि ‘सिकंदर’ का टीजर को एक्टर के बर्थडे पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को ए आर मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं, जो जबरदस्त एक्शन और सामाजिक संदेश वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

---विज्ञापन---

ईद 2025 पर रिलीज होगी सिकंदर  

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस और ए आर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा फिल्म होगी। इसमें रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं। फिल्म सिकंदर के अलावा सलमान ‘किक 2’ की रिलीज की तैयारी में भी जुटे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से एक कंटेस्टेंट हुआ बेघर! डॉन्ट वरी, Karanveer और Eisha नहीं वो

First published on: Dec 27, 2024 12:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola