Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shilpa Shinde पर सबसे बड़ा खुलासा, Lock Upp फिनाले से पहले खुली सच्चाई, Onscreen भाई ने खोले राज़ !

रियलिटी शो Lock Upp Season 2 अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है और ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी जीतने के लिए सभी फाइनलिस्ट पूरी ताकत लगा रहे हैं। जैसे-जैसे शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है, मुकाबला और भी रोमांचक होता जा रहा है। इस पूरे सीजन में टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 4, 2026 17:32
Share :
Shilpa Shinde

रियलिटी शो Lock Upp Season 2 अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है और ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी जीतने के लिए सभी फाइनलिस्ट पूरी ताकत लगा रहे हैं। जैसे-जैसे शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है, मुकाबला और भी रोमांचक होता जा रहा है। इस पूरे सीजन में टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कभी घरवालों से भिड़ती हुई, कभी इमोशनल होती हुई और कभी अपनी मस्ती से माहौल हल्का करती हुई शिल्पा ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचे रखा। शो के दौरान उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा, लेकिन साथ ही दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला। इसी बीच, ई24 से खास बातचीत में अभिनेता हिमांश कोहली ने शिल्पा शिंदे के साथ अपनी बॉन्डिंग और काम करने का अनुभव साझा किया। हिमांश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आर्यभट्ट का जीरो के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें शिल्पा उनकी ऑनस्क्रीन बहन ‘सिम्मी’ का किरदार निभा रही हैं। बातचीत के दौरान हिमांश ने बताया कि सेट पर शिल्पा अक्सर उन्हें मजाक में छेड़ा करती थीं, जिससे दोनों के बीच भाई-बहन की केमिस्ट्री स्क्रीन पर बेहद नेचुरल नजर आई। उन्होंने कहा कि शिल्पा ने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी और जुनून के साथ निभाया है। हिमांश ने यह भी बताया कि उन्होंने लॉकअप में शिल्पा के बारे में काफी कुछ सुना है और अब वह खुद भी शो के एपिसोड देखने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि फिल्म में शिल्पा का किरदार दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।

First published on: Aug 04, 2026 05:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola