Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बहुत झगड़े होते…’ शादी के 40 साल बाद शबाना आजमी का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘जावेद संग…’

Shabana Azmi on Marriage Life: दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. शबाना ने बताया कि उन दोनों के बीच खूब लड़ाइयां होती हैं.

Shabana Azmi on Marriage Life: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी और जावेद अख्तर की जोड़ी इंडस्ट्री के पॉपुलर और लविंग कपल्स में से एक है. आज भी लोग शबाना आजमी और जावेद अख्तर की लव स्टोरी की मिसाल देते हैं. शबाना और जावेद की शादी को 40 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी कई मौकों पर दोनों का प्यार खुलकर सामने आ जाता है. हालांकि, शबाना और जावेद की शादी हमेशा से इतनी परफेक्ट और खूबसूरत नहीं थी. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद शबाना आजमी ने कहा है. शबाना ने बताया कि उन दोनों के बीच खूब लड़ाइयां होती हैं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

शादीशुदा जिंदगी पर बोलीं शबाना आजमी

जूम को दिए एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति जावेद की एक्स-वाइफ हनी ईरानी के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं. शबाना ने बताया कि वह जावेद की हाजिरजवाबी और इंटेलिजेंस से अट्रैक्ट हुई थीं. शबाना ने कहा कि जावेद और उनके पिता में बहुत समानताएं हैं और जावेद को जानकर उन्हें ऐसा लगा, जैसे वह अपने पिता को फिर से खोज रही हों.

---विज्ञापन---

खूब झगड़े होते हैं…

शबाना आजमी ने कहा, ‘उनका बैकग्राउंड बिल्कुल एक जैसा है. उनके माता-पिता भी टैलेंटेड लेखक थे और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े थे. उन्हें उर्दू कविता बहुत पसंद थी. कई लोगों को लगता था कि हमारी शादी तयशुदा होनी चाहिए थी. जावेद और मेरे बीच खूब झगड़े होते हैं. ऐसा नहीं है कि सब कुछ ठीक-ठाक है. लेकिन हमारी दोस्ती बहुत मजबूत है और हमारा नजरिया एक जैसा है. हमारी विचारधाराएं भी एक जैसी हैं. मुझे लगता है कि यही सबसे जरूरी है. वह ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी भी संगति में सहज हो जाते हैं. उनमें लोगों से बात करने की बहुत अच्छी समझ है. वह बहुत ही निष्पक्ष व्यक्ति हैं और मैं उनके इस गुण का बहुत सम्मान करती हूं.’

हनी ईरानी के साथ कैसा है शबाना का रिश्ता?

जावेद की एक्स-वाइफ हनी ईरानी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए शबाना ने आगे कहा, ‘मेरे लिए हनी परिवार के सदस्य जैसी हैं.वह जावेद की बहन जैसी हैं. हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है. उन्होंने कभी बच्चों के मन में मेरे खिलाफ नफरत नहीं भरी. वह कभी बच्चों के सामने अपने पति की बुराई नहीं करतीं. उन्होंने बच्चों को अलग करने की कोशिश नहीं की. वह बहुत समझदार इंसान हैं. उनकी उदारता और बुद्धिमत्ता के कारण ही मेरे लिए यह करना बहुत आसान था. मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं.’

First published on: Aug 29, 2026 02:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola