Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Satyajit Ray Death Anniversary: सत्यजीत रे की वो 5 फिल्में जिन्होंने उन्हें इंडियन सिनेमा का बनाया सबसे महान फिल्ममेकर

सत्यजीत रे इंनडियन सिनेमा के सबसे बड़े नाम में से एक है। आज यानि 23 अप्रैल को उनकी 33वीं डेथ एनवर्सरी है इस मौके पर आइए जानते हैं उनकी 5 वो फिल्में जिन्होंने उन्हें इंडियन सिनेमा में सबसे महान फिल्ममेकर बनाया।

---विज्ञापन---

satyajit ray death anniversary
satyajit ray death anniversary

सत्यजीत रे भारतीय सिनेमा के उन दिग्गजों में से एक हैं जिनका नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने टोटल 36 फिल्में बनाई, जिनमें से 32 को नेशनल अवॉर्ड मिला। इंडस्ट्री में उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया। उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड, भारत रत्न, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, पद्म विभूषण जैसे कई बड़े सम्मान मिले। आज यानि 23 अप्रैल को सत्यजीत रे की डेथ एनवर्सरी है। इस मौके पर आइए जानते हैं उनकी पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जो उन्हें भारतीय सिनेमा का सबसे महान फिल्मकार बनाती हैं।

1. पाथेर पांचाली

यह सत्यजीत रे की पहली फिल्म पाथेर पांचाली थी। यह फिल्म बिभूतिभूषण बंदोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में एक गरीब परिवार की जिंदगी और संघर्षों को बेहद संजीदगी से दिखाया गया है। शुरुआत में फिल्म को ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन बाद में यह दुनिया भर में सराही गई। इसे कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पुरस्कार मिले। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

---विज्ञापन---

2. अपराजितो

‘पाथेर पांचाली’ की सफलता के बाद रे ने इसी फिल्म का सीक्वल ‘अपराजितो’ बनाया गया। यह फिल्म भी बिभूतिभूषण बंदोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म ने सत्यजीत रे को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। इसे 11 अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड मिले, जिसमें गोल्डन लॉयन और क्रिटिक्स अवॉर्ड भी शामिल हैं। यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

3. अपूर संसार

यह‘अपु ट्रायलॉजी’ की तीसरी और अंतिम लास्ट फिल्म है। साल 1959 में आई इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। यह फिल्म शर्मिला टैगोर की डेब्यू फिल्म भी थी। इसे लंदन फिल्म फेस्ट और एडिनबर्ग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया, और बाफ्टा अवॉर्ड में भी नॉमिनेट किया गया। इस समय यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है। दर्शक इसे फ्री में देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

4. महानग

साल 1963 में आई यह फिल्म कोलकाता पर आधारित है। इसमें एक महिला के काम करने के स्ट्रगल और सोसाइटी की सोच को दिखाया गया है। फिल्म में माधवी मुखर्जी और अनिल चटर्जी ने शानदार एक्टिंग की है। सत्यजीत रे को इसके लिए बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर का गोल्डन बियर अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  पहलगाम हमले के 1 दिन पहले तक कश्मीर में थे दीपिका-शोएब, कपल ने फैंस को दिया अपडेट

---विज्ञापन---

5. आगंतुक

साल 1991 में रिलीज हुई आगंतुक सत्यजीत रे की आखिरी फिल्म थी। इसमें उत्पल दत्त ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो एक अमीर महिला के घर खुद को उसका खोया हुआ चाचा बताता है। फिल्म में सस्पेंस, भावनाएं और कोलकाता की झलक दिखाई देती है। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर के साथ स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें:  कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ कानूनी विवाद में फंसी, नेटफ्लिक्स पर क्यों हुआ मुकदमा दर्ज?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2025 08:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola