Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sanam Teri Kasam Box Office Collection: 9 साल बाद री-रिलीज से फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन छापे इतने करोड़

Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office Collection: सनम तेरी कसम ने री-रिलीज पर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला है। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज था और पहले ही दिन मूवी के आकंड़े बता रहे हैं कि फिल्म देखने के लिए लोग भारी संख्या में थियेटर पहुंच रहे हैं।

---विज्ञापन---

sanam teri kasam
sanam teri kasam

Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office Collection:  साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को एक बार फिर रिलीज किया गया है, जिसे लेकर लोगों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाका कर दिया है, जिसकी उम्मीद भी जताई जा रही थी। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी को दर्शक री-रिलीज पर काफी प्यार दे रहे हैं और 9 साल बाद दोबारा थियेटर में आते ही फिल्म ने धूम मचा दी है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस फिल्म ने 9 साल बाद अपना ही ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam एक्टर को देख फूट-फूटकर रोए फैंस, थिएटर से वीडियो हुआ वायरल

---विज्ञापन---

2016 में फिल्म का ओपनिंग डे 

सनम तेरी कसम साल 2016 में रिलीज हुई थी, तब इस फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। ओवरऑल मूवी ने 8 करोड़ की कमाई की थी, जबकि फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपए था। फिल्म तब फ्लॉप हो गई थी लेकिन तब और ओटीटी पर आने के बाद ये फिल्म कल्ट रोमांटिक मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई थी। अब फैंस की डिमांड पर मूवी को 9 साल बाद दोबारा रिलीज किया गया था।

---विज्ञापन---

री रिलीज पर फर्स्ट डे कलेक्शन

हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म के दोबारा रिलीज के पहले दिन का कलेक्शन बताया है। सनम तेरी कसम ने 7 फरवरी 2025 को इंडिया में 5.14 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह मूवी ने ओर्जिनल रिलीज के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में फिल्म के आने वाले पूरे हफ्ते अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है और वीकेंड पर मूवी शायद अपने बजट से ज्यादा कलेक्शन कर लेगी।

---विज्ञापन---

थिएटर पहुंचे हर्षवर्धन राणे 

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे से फैंस हमेशा इस फिल्म की रि-रिलीज की बात करते थे, ऐसे पहले दिन एक्टर मुंबई के मूवी हॉल में फैंस का रिएक्शन देखने पहुंचे थे। जहां फैंस उनको देखकर काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे और फीमेल फैंस तो बुरी तरह रोने लगी थीं।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 08, 2025 09:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola